10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? जानें इसका महत्व
हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। मैंडरीन चाइनीज और इंग्लिश के बाद यह भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी बोलने वालों की संख्या 600 मिलियन से भी ज्यादा है। हिंदी के महत्व को बढ़ाने और इसे विश्व स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 10 जनवरी कोविश्व हिंदी दिवसमनाया जाता है, जबकिराष्ट्रीय हिंदी दिवस14 सितंबर को मनाया जाता है।
विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य
2025 का विश्व हिंदी दिवस थीम
विश्व हिंदी दिवस 2025 का थीम है -एकता और सांस्कृतिक गर्व की वैश्विक आवाज"। इस थीम का उद्देश्य हिंदी भाषा के माध्यम से पूरी दुनिया में संवाद और सांस्कृतिक विनिमय (cultural exchange) को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में अंतर
बता दें कि हिंदी दिवस साल में दो बार मनाया जाता है -राष्ट्रीय हिंदी दिवस(14 सितंबर) औरविश्व हिंदी दिवस(10 जनवरी)। राष्ट्रीय हिंदी दिवस, हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था, जिसके बाद से यह दिन मनाया जाता है। वहीं, World Hindi Day का उद्देश्य हिंदी के प्रचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना और इसे वैश्विक पहचान दिलाना है।
हिंदी दिवस का उद्देश्य
World Hindi Day पर लोग हिंदी की अहमियत को समझते हैं और इसके प्रसार के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस दिन सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हिंदी को प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन हिंदी भाषी देशों में सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे हिंदी के प्रति लोगों का प्रेम और सम्मान बढ़ सके।
हिंदी की वैश्विक पहचान को बढ़ावा देना
World Hindi Day 2025 का मुख्य उद्देश्य हिंदी को एक वैश्विक पहचान दिलाना है। यह दिन हिंदी भाषा की बढ़ती भूमिका को मान्यता देने और इसके प्रचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। यदि आप भी हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहते हैं, तो यह दिन आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें