अब छत्तीसगढ़ में हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई, हिंदी दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा

Arun Tiwari | Sept 15, 2024, 24:27 IST
Share
thesootr
thesootr

छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा कि हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब शासन का कामकाज भी हिंदी में हो। बच्चों को हिंदी मीडियम से पढ़ने पर हीन भावना का बोध नहीं होना चाहिए। मध्यप्रदेश में भी हिंदी से मेडिकल पढ़ाई कराने की व्यवस्था लागू हो चुकी है...

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सरकार अब एक नया प्रयोग करने वाली है। अब मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। हिंदी में एमबीबीएस करने की शुरुआत इसी सत्र से होगी। हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह ऐलान किया है। स्वास्थ्य विभाग को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। इसका पूरा जिम्मा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को दिया गया है। सीएम ने कहा कि हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब शासन का कामकाज भी हिंदी में हो। बच्चों को हिंदी मीडियम से पढ़ने पर हीन भावना का बोध नहीं होना चाहिए। इससे पहले मध्यप्रदेश में हिंदी से मेडिकल की पढ़ाई कराने की व्यवस्था लागू हो चुकी है।

एमबीबीएस हिंदी में

सीएम विष्णुदेव साय ने हिंदी दिवस पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेज में अब हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई होगी। उन्होंने कहा कि इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में हिंदी पुस्तकों का वितरण शुरु होगा। हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने से ग्रामीण अंचल के छात्रों को फायदा मिलेगा। सीएम साय ने कहा कि इस साल प्रथम सत्र में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध होगी। सके लिए छात्र छात्राओं की संख्या के आधार पर किताबें मुहैया कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए है। स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में यह काम हो रहा है। हम अपनी शिक्षा नीति को हर स्तर पर पुरानी मैकाले की साम्राज्यवादी शिक्षा नीति से अलग कर रहे है। हमने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूरी तरह से लागू कर दी है। फरवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की थी। उसका क्रियान्वन हम करने जा रहे हैं। ग्रामीण छात्रों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा। इससे मेडिकल के छात्र छात्राओं का आधार भी मजबूत होगा और अच्छे डॉक्टर तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई
  • सीएम साय की बड़ी घोषणा
  • हिंंदी दिवस
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

By Amresh Kushwaha

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा

By Aman Vaishnav

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?

By Harish Divekar

News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी