यूपी के CM योगी ने राहुल गांधी को कहा नमूना, RJD सांसद मनोज झा ने दे दिया ये जवाब
यूपी के सीएम योगी ने ANI के पॉडकास्ट में राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। अपने बयान में सीएम योगी ने कहा कि उनकी मंशा से सभी वाकिफ हैं और वह देश के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा को योगी ने भारत तोड़ो अभियान बता दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में बीजेपी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए। जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे। अब इस बयान पर विपक्ष से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
कांग्रेस ने 6 दशक में कुछ नहीं किया - CM योगी
भारत जोड़ो अभियान को बताया भारत तोड़ो अभियान
राहुल गांधी द्वारा चलाए गए भारत जोड़ो अभियान (Bharat Jodo Yatra) पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत तोड़ो योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दक्षिण भारत में उत्तर भारत की निंदा करते हैं और उत्तर भारत में दक्षिण की। योगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भी भारत की आलोचना करते हैं, जिससे उनके आचरण पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा इनका भारत जोड़ो अभियान असल में भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने जिसकी तारीफ की, वो निकला अपराधी! जानिए कौन है पिंटू महरा
उन्हें कुछ जानकारी नहीं है - मनोज झा
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि योगी का दर्शन संकुचित और संकीर्ण है और उन्हें संविधान के मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है। मनोज झा ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों का ओहदेदार बनना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेता बोले- यूपी पर ध्यान दें
यूपी के सीएम योगी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के बाहर भारत की आलोचना करते हैं और भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो अभियान बताया। इस बयान पर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले राहुल गांधी किस मेरिट से नेता बने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक