सीएम योगी ने जिसकी तारीफ की, वो निकला अपराधी! जानिए कौन है पिंटू महरा
Jitendra Shrivastava | Mar 06, 2025, 22:41 IST
history-sheeter-pintu-mahra Photograph: (thesootr)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान जिस नाविक परिवार के 30 करोड़ कमाने की तारीफ की थी, वह अब विवादों में आ गया है। जांच में सामने आया कि महरा परिवार के ज्यादातर सदस्य हिस्ट्रीशीटर हैं।
पिंटू महरा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 21 मुकदमे दर्ज हैं। उसका पूरा परिवार प्रयागराज में नाविकों से रंगदारी वसूलने और जबरन वसूली करने के लिए कुख्यात है। महाकुंभ के दौरान भी श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली करने के आरोप लगे थे। CM योगी द्वारा जिस परिवार को महाकुंभ की सक्सेस स्टोरी के रूप में पेश किया गया, अब वह गंभीर आपराधिक मामलों के चलते विवादों में है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में 30 करोड़ कमाने वाले नाविक परिवार की तारीफ की थी। लेकिन अब उस परिवार की असली सच्चाई सामने आ गई है। जांच में खुलासा हुआ कि महरा परिवार संगम क्षेत्र में नाव संचालन के नाम पर रंगदारी और जबरन वसूली करता था। इस परिवार के मुखिया पिंटू महरा समेत कई सदस्य गैंगस्टर और हत्या के मामलों में आरोपी हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन ने CM योगी को इस परिवार की असली पहचान नहीं बताई थी?
ये खबरें भी पढ़ें...
‘मुंबई में मराठी सीखना जरूरी नहीं’– भैयाजी जोशी के बयान पर भड़के विपक्षी दल तो दी सफाई
सिंगापुर घूमने के लिए एमपी में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने तोड़े नियम
महरा परिवार के मुखिया पिंटू महरा उर्फ अमित महरा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
संगम क्षेत्र में महरा परिवार का कब्जा इस कदर था कि कोई भी नाविक बिना उनकी इजाजत नाव नहीं चला सकता था।
अयोध्या को बनाया जाए देश की राजधानी, पंडोखर महाराज ने की मांग, कारण भी बताया
एमपी हाईकोर्ट: अब केस डायरी और आरोप पत्र में दोषारोपण ही नहीं, दोषमुक्ति के साक्ष्य भी होंगे शामिल
महरा परिवार के आपसी झगड़ों और वर्चस्व की लड़ाई में अब तक 5 सदस्यों की हत्या हो चुकी है।
CM योगी ने महरा परिवार की 130 नावों के जरिए 30 करोड़ कमाने की सक्सेस स्टोरी विधानसभा में पेश की थी, लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार सरकारी किराए के हिसाब से इतनी कमाई संभव ही नहीं थी।
महरा परिवार नाव संचालन के नाम पर वसूली करता था
ये खबरें भी पढ़ें...
‘मुंबई में मराठी सीखना जरूरी नहीं’– भैयाजी जोशी के बयान पर भड़के विपक्षी दल तो दी सफाई
सिंगापुर घूमने के लिए एमपी में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने तोड़े नियम
पिंटू महरा पर 21 संगीन मामले दर्ज...
- 2010 और 2016 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।
- 2013 और 2015 में गुंडा एक्ट में दर्ज हुआ केस।
- जेल में रहते हुए भी धमकियां देता था, सुरक्षा कारणों से जेल बदली गई।
- परिवार के कई सदस्य भी हिस्ट्रीशीटर, कई बार जेल जा चुके हैं।
नाव संचालन के नाम पर रंगदारी और मनमानी वसूली...
- हर नाविक से 50,000 से 1 लाख रुपए तक की रंगदारी ली जाती थी।
- श्रद्धालुओं से नाव किराए पर मनमाने पैसे वसूले जाते थे।
- जो नाविक विरोध करता था, उसे पीटा जाता था और धमकाया जाता था।
- पुलिस भी इनकी दबंगई के आगे बैकफुट पर रहती थी।
अयोध्या को बनाया जाए देश की राजधानी, पंडोखर महाराज ने की मांग, कारण भी बताया
एमपी हाईकोर्ट: अब केस डायरी और आरोप पत्र में दोषारोपण ही नहीं, दोषमुक्ति के साक्ष्य भी होंगे शामिल
महरा परिवार की आपसी दुश्मनी में 5 हत्याएं हो चुकी हैं...
- पिंटू महरा के पिता बच्चा महरा की 2018 में जेल में मौत हुई।
- बड़ा भाई आनंद महरा की रंगदारी विवाद में हत्या हुई।
- अन्य भाई अरविंद महरा भी हार्डकोर क्रिमिनल, जमानत पर बाहर।
- करीबी रिश्तेदार के घर पर योगी सरकार का बुलडोजर भी चल चुका है।
क्या CM योगी को असली सच्चाई नहीं बताई गई?
- सरकारी दरें: 75-160 रुपए प्रति यात्री।
- 30 करोड़ कमाने के लिए हर नाव को हर दिन हजारों यात्रियों को ले जाना पड़ता।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava