अयोध्या को बनाया जाए देश की राजधानी, पंडोखर महाराज ने सरकार से की मांग, बताया यह कारण
Vikram Jain | Mar 06, 2025, 21:42 IST
pandokhar sarkar ayodhya capital demand
मध्य प्रदेश के पंडोखर सरकार संत गुरुशरण महाराज ने अयोध्या को भारत की राजधानी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राम राज्य के तहत अयोध्या को राजधानी होना चाहिए और हिंदू राष्ट्र का सपना भी इस राम राज्य में पूरा होगा।
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध संत और पंडोखर सरकार के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने अयोध्या को भारत की राजधानी बनाने की बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि राम राज्य में अयोध्या ही भारत की राजधानी होनी चाहिए, न कि दिल्ली। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू राष्ट्र और राम राज्य से जुड़ी कई अहम बातें भी साझा कीं। साथ ही कुछ सियासी पार्टियों द्वारा औरंगजेब के महिमा मंडन करने को लेकर विरोध जताया।
ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए पंडोखर सरकार संत गुरुशरण महाराज ने गुरुवार को ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ी मांग उठाई। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली नहीं, बल्कि अयोध्या होनी चाहिए। उनका मानना है कि राम राज्य में ऐसी शक्ति है, जो देश को एकजुट कर सकती है और जिनका भला हो सकता है, वह एक हो जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... औरंगजेब की तारीफ करने वाले को कब्रिस्तान भेज देंगे: रामेश्वर शर्मा
उन्होंने कहा कि राम राज्य का स्वरूप देश में हर किसी के लिए कल्याणकारी होगा। इसके साथ ही पंडोखर सरकार ने दावा किया कि अगर राम राज्य लागू हो गया तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को भी भारत में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने अयोध्या को राजधानी बनाने का समर्थन करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्य है कि अयोध्या में राम राज्य का शासन था और आज भी राम राज्य की बात की जा रही है, इसलिए इस बदलाव की आवश्यकता है।
इसके अलावा, पंडोखर सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ की सफलता और श्रद्धालुओं की आस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में 64 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। जो सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था को दर्शता है। उन्होंने यह भी कहा कि 21वीं सदी में लोग गंगा और भारतीय संस्कृति में विश्वास रखते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बैतूल में कोयला खदान की छत ढहने से हादसा, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
साथ ही पंडोखर सरकार ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी करते हुए औरंगजेब के महिमा मंडन करने पर विरोध जताया और जनता को यह याद दिलाया कि किसने मंदिर बनवाए और किसने तोड़े। उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर करोड़ों सनातनी, साधु- सन्यासी इस हिंदू राष्ट्र लक्ष्य के लिए प्रयासरत हैं और उनका मानना है कि राम राज्य से ही भारत को हिंदू राष्ट्र का सपना भी पूरा किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... MP की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में लगी भीषण आग, सभी गोवंश सुरक्षित
आपको बता दें कि संत गुरुशरण महाराज पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर हैं और कई सालों से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह पर्चे निकालकर लोगों की परेशानियों का हल करते आ रहे हैं। पंडोखर धाम मध्य प्रदेश के प्रसिद्द मंदिरों में से एक है जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मनोकामना, परेशानियां लेकर पहुंचते हैं और पंडोखर सरकार भगवान हनुमान जी महाराज की कृपा से लोगों को लाभ होता है।
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली के डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, पत्नी के साथ पूजन कर लिया आशीर्वाद
दिल्ली नहीं, अयोध्या होनी चाहिए राजधानी
ये खबर भी पढ़ें... औरंगजेब की तारीफ करने वाले को कब्रिस्तान भेज देंगे: रामेश्वर शर्मा
श्रीराम पर विश्वास, भारत का होगा POK
प्रयागराज महाकुंभ की सफलता पर बोले...
ये खबर भी पढ़ें... बैतूल में कोयला खदान की छत ढहने से हादसा, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
औरंगजेब के महिमा मंडन का विरोध
ये खबर भी पढ़ें... MP की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में लगी भीषण आग, सभी गोवंश सुरक्षित
एमपी का प्रसिद्ध मंदिर है पंडोखर सरकार
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली के डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, पत्नी के साथ पूजन कर लिया आशीर्वाद
नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 और 3 रुपए बढ़ाए, नई कीमतें लागू
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
By VINAY VERMA
राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 424 किलो डोडा पोस्त के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर के उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट की रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश
By Mukesh Sharma
कर्मवीर सिंह के जशपुर पहुंचते ही दिखा बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, बोले कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
By Arun Tiwari
ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को
By Umeshwari Baghel
राजनीति के राखी सावंत बनते जा रहे जीतू पटवारी, बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बड़ा बयान
By Sanjay Gupta