बैतूल में कोयला खदान की छत ढहने से हादसा, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Vikram Jain | Published:
betul coal mine roof collapse workers death
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोयला खदान की छत ढहने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने शवों को खदान से बाहर निकाला। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य जारी रखा है।
मध्य प्रदेश के बैतूल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सारनी-पाथाखेड़ा में कोयला खदान की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। यहां छत ढहने के बाद मलबे में दबे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों के शवों को बाहर निकाला है। हादसे के बाद प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं, बचाव कार्य चल रहा है।
जानकारी के अनुसान, पाथाखेड़ा में वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (WCL) की छतरपुर-1 खदान में करीब साढ़े किलोमीटर अंदर कंट्यूनर माइनर सेक्शन का काम चल रहा था। यहां खदान में कर्मचारी कोयला काटने का काम रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की छत गिर गई। हादसा गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे हुआ। जिसके बाद मलबे में तीन कर्मचारी दब गए। घटना के समय खदान में 25 से 26 कर्मचारी थे, हालांकि वे अलग-अलग सेक्शन में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि खदान की छत की ऊंचाई लगभग 10 मीटर थी, जो अचानक गिर गई।
ये खबर भी पढ़ें... MP की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में लगी भीषण आग, सभी गोवंश सुरक्षित
कोयला खदान की छत ढहने की सूचना मिलते ही प्रबंधन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर लगते ही रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन कर्मचारियों को बचाया नहीं जा रहा। मलबे में दबकर तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने तीनों शव खदान से बाहर निकाल लिए हैं। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल के बाहर यूनियन नेता और कर्मचारियों की भीड़ लग गई।
ये खबर भी पढ़ें... DJ पर बैन के विरोध में संचालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि खदान में कोलकाता की कंपनी को ठेका है और यहां ऑस्ट्रेलियाई मशीन से काम चल रहा था। मशीन के द्वारा कोयला काटने का काम हो रहा था, इस दौरान अचानक खदान की छत ढह गई। यह भी बताया जा रहा है कि अधिकारी और कर्मचारी खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे।
घटना की सूचना मिलते ही बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन झरिया ने पाथाखेड़ा के लिए रवाना हो गए। एसपी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन हादसे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
छतरपुर-1 खदान में बड़ा हादसा
ये खबर भी पढ़ें... MP की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में लगी भीषण आग, सभी गोवंश सुरक्षित
रेस्क्यू टीम ने निकाले 3 कर्मचारियों के शव
ये खबर भी पढ़ें... DJ पर बैन के विरोध में संचालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़
कोयला काटने के दौरान हादसा
कलेक्टर और एसपी पाथाखेड़ा रवाना
ये खबर भी पढ़ें...
MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari