DJ पर बैन के विरोध में संचालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

Vikram Jain | Mar 05, 2025, 16:23 IST
Share
 dj ban operators protest jhabua highway jam
dj ban operators protest jhabua highway jam

झाबुआ में डीजे पर लगाए गए बैन के विरोध में डीजे संचालकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। साथ ही पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। पुलिस को हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़ा।

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ डीजे संचालकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में जुटे डीजे संचालकों ने अहमदाबाद-इंदौर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दोपहर 12 बजे के नाराज डीजे संचालकों ने नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर डीजे संचालकों ने पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस को हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़ा। इस हंगामे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

डीजे संचालकों का हंगामा, पुलिस वाहनों पर पथराव

दरअसल, डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में डीजे संचालक नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर विरोध- प्रदर्शन कर रहे थे। डीजे संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और वे डीजे साउंड से गाने बजाने की अनुमति की मांग कर रहे हैं। जब जाम खुलवालने के लिए पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। इस पर स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने कई वाहनों को दूसरे रूट से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।



ये खबर भी पढ़ें... तेज आवाज DJ साउंड सिस्टम पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा-प्रतिबंध लगाने के लिए क्या कदम उठाए?

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 300 से 400 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अभी भी स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं कर पाई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डीजे संचालकों के विरोध प्रदर्शन और पथराव के स्थिति बिगड़ने के बाद नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हाईवे की दोनों दिशानों में वाहनों की लंबी कतार लग गई रहै। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली है और वाहनों को दूसरे रूट से निकाला जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू

क्यों नाराज हैं डीजे संचालक

झाबुआ के डीजे संचालक इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। दरअसल, जिले के अधिकांश गांवों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे डीजे व्यवसायियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। संचालकों का कहना है कि हर साल शादी के सीजन में उन्हें अच्छे व्यापार की उम्मीद होती थी, लेकिन इस बार प्रतिबंध के कारण उन्हें कोई ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं।

डीजे पर लगे बैन से गहराया आर्थिक संकट

डीजे संचालक गजेंद्र मुनिया ने बताया कि "अब घर का खर्च भी निकालना मुश्किल हो गया है। जो डीजे सिस्टम 25 से 30 लाख में खरीदा था, उसका कर्ज भी चुकता नहीं हो रहा है। ऐसे में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।"

शोरगुल के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख

झाबुआ में डीजे पर प्रतिबंध की मुख्य वजह परीक्षा का मौसम है, क्योंकि शोरगुल की वजह से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने शोरगुल मचाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और डीजे साउंड सिस्टम पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं डीजे संचालक चाहते हैं कि डीजे बजाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... MP में अब राजकीय पर्व होगा भगोरिया, जनजातीय देव लोक महोत्सव में सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा

स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं

हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन अभी भी स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें... मोहन यादव सरकार ने फिर लिया कर्ज, बाजार से उठाया 6 हजार करोड़ का लोन

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Jhabua News
  • झाबुआ न्यूज
  • विरोध प्रदर्शन
  • डीजे पर प्रतिबंध
  • DJ Ban
  • हाईवे पर लगाया जाम
  • डीजे संचालकों का हंगामा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड