MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Vikram Jain | Mar 05, 2025, 02:09 IST
Share
minor forced conversion chains Imprisonment khandwa
minor forced conversion chains Imprisonment khandwa

मध्य प्रदेश के खंडवा से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को धर्म परिवर्तन के लिए जंजीरों से बांधकर बंधक बनाया गया। पीड़ित का वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर नाबालिग कैद से आजाद कराया है। जानें पूरा मामला

मुश्ताक मंसूरी@ Khandwa

मध्य प्रदेश के खंडवा से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नाबालिग लड़के को जंजीर से बंधक बनाकर उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसने वीडियो जारी कर पुलिस गुहार लगाई। जिसके बाद घर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के हाथ-पैरों में बंधी जंजीरें खोली और उसे थाने लाया। आरोप है कि पीड़ित की मां और सौतेले पिता ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया था। अब मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

यह सनसनीखेज मामला मोघट रोड थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़के को लोहे की जंजीरों में कैद करके रखा गया। साथ ही उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित की मां पिछले कई महीनों से राउफ नाम के शख्स के साथ रह रही है, ऐसे में राउफ चाहता था कि उसका बेटा भी धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना ले। जब नाबालिग बेटे ने इनकार कर दिया तो उसके पैरों पर जंजीर बांधकर कमरे में बंद कर दिया गया। तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में धर्मांतरण का खेल!, आदिवासियों को लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 3 गिरफ्तार

नाबालिग ने वीडियो बनाकर पुलिस से मांगी मदद

इसी बीच जंजीरों में कैद नाबालिग लड़के ने वीडियो बनाया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इधर, वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और तुरंत नाबालिग के घर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग को जंजीर की कैद से छुड़ाया। इसके बाद पीड़ित को थाने में लाया गया। जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले में उसने अपनी मां और सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

हिंदू युवक से इश्क कर बैठी मुस्लिम युवती, मंदिर में की शादी, अपनाया सनातन धर्म

धर्म परिवर्तन करने का बनाया गया दबाव

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और सौतेला पिता राउफ उसे बार-बार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने विरोध किया तो उसे जंजीरों से बांध दिया गया और थप्पड़ भी मारे गए। नाबालिग ने बताया कि उसे रोजा रखने के लिए भी धमकाया गया था। उसने वीडियो बनाकर अपने सेठ को फोन किया, और सेठ ने पुलिस के साथ मिलकर उसे बंधन से मुक्त किया।

मां बोली- बेटा नशा करता है इसलिए बांधा

इधर, मामले में पुलिस की नाबालिग की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें महिला ने बताया कि उसका बेटा नशा करता है और घर में आए दिन झगड़ा करता है, इसलिए उसे बांधकर रखा था। एक-दो बार पुलिस रिपोर्ट भी हो चुकी है। पुलिस ने जमानत नोटिस जारी कर मां को छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में फिर गरमाया धर्मांतरण का मामला, स्कूलों में बच्चों के ईसाई नाम, धर्म हिंदू लिखा

मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। सीएसपी अभिनव बारंगे ने कहा कि मोघट थाना क्षेत्र से एक वीडियो उनके पास आया था, जिसमें नाबालिग के साथ हुई घटना का विवरण था। इस मामले की जांच की जा रही है। मामले में शिकायत पर मोघट पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण का दबाव बनाने और नाबालिग लड़के को बंधक बनाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग जैन बच्चे का धर्म परिवर्तन कराने वाली मां को 10 साल की सजा

Tags:
  • Khandwa News
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • धर्म परिवर्तन
  • धर्मांतरण का मामला
  • नाबालिग को बंधक बनाया
  • जंजीरों में कैद
  • खंडवा में बच्चे को जंजीर से बांधा
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर