तेज आवाज DJ साउंड सिस्टम पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा-प्रतिबंध लगाने के लिए क्या कदम उठाए?

Vikram Jain | Mar 05, 2025, 01:02 IST
Share
high court strict action dj noise pollution madhya pradesh
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट।

मध्य प्रदेश में कानफोड़ू डीजे साउंड सिस्टम को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। अदालत ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि आखिर सरकार ने DJ पर प्रतिबंध लगाने के लिए क्या एक्शन लिया है।

मध्य प्रदेश में कानफोड़ू डीजे साउंड सिस्टम को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा है कि सरकार तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाने के लिए क्या कदम उठा रही है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि इस बढ़ते ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई। साथ ही डीजे की कितनी आवाज होना चाहिए। इस दौरान अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता ने कोर्ट में मोबाइल से डेमो भी दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को दो हफ्ते के भीतर इस मामले में जवाब देने का आदेश दिया है और अगली सुनवाई 21 मार्च को तय की है।

कानफोड़ू साउंड सिस्टम पर HC सख्त

दरअसल, अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता ने इस मामले में एक याचिका दायर की थी, जिसमें डीजे साउंड को पर्यावरण और सामाजिक समरसता के लिए हानिकारक बताया गया था। याचिकाकर्ता ने कोर्ट के सामने प्रैक्टिकल कर ध्वनि प्रदूषण का असर भी दिखाया। उन्होंने बताया कि तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाने के लिए मौजूदा कानून असक्षम हैं। इसके कारण न केवल स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है बल्कि समाज में तनाव और दंगे भी बढ़ रहे हैं। न्यायालय ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है।

ये खबर भी पढ़ें..

DJ को लेकर हाईकोर्ट ने एमपी सरकार को लगाई फटकार, कहा-नियमों का पालन जरूरी

100 डेसिबल तक बजाए जा रहे डीजे

इस याचिका में दावा किया गया कि मध्य प्रदेश में 100 डेसिबल तक डीजे बजाए जा रहे हैं। अमिताभ गुप्ता ने यह भी कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में तेज आवाज वाले डीजे बजाने से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो रहे हैं। याचिका में दावा किया गया कि मध्य प्रदेश में 100 डेसिबल तक डीजे बजाए जा रहे हैं, जबकि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रहवासी क्षेत्रों में साउंड सिस्टम की अधिकतम सीमा दिन में 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें..

सोनिया भारद्वाज सुसाइड केसः उमंग सिंघार के खिलाफ SC में क्रिमिनल SLP दाखिल

हाईकोर्ट ने दिया आदेश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि सरकार इस साउंड पॉल्यूशन को रोकने के लिए क्या कार्रवाई कर रही है और तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। कोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है और मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च को तय की है।

ये खबर भी पढ़ें..

जबलपुर साइबर सेल ने पीड़ित को ही बना दिया आरोपी, जिला कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला

MP में अदालत से मिली 27 तोतों को आजादी, बहेलियों को भेजा जेल, जानें पूरा मामला

Tags:
  • Jabalpur High Court
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • DJ Sound
  • ध्वनि प्रदूषण
  • कानफोड़ू डीजे साउंड सिस्टम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान