MP में अब राजकीय पर्व होगा भगोरिया, जनजातीय देव लोक महोत्सव में सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा

Vikram Jain | Published:
Share
tribal devalok festival bhopal cm announces initiatives
tribal devalok festival bhopal cm announces initiatives

भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर जनजातीय देवलोक महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी समाज के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया, जिसमें बोनस और पक्के मकान की घोषणा शामिल है।

भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर जनजातीय देवलोक महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सीएम ने आगामी चुनावों के लिए आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों को पहले से तय करने का ऐलान किया, साथ ही कई योजनाओं की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगोरिया को राजकीय पर्व बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब भगोरिया उत्सव राजकीय स्तर पर मनाया जाएगा। सभी जनजातीय समाज के बड़े उत्सवों को भी राजकीय स्तर पर मनाया जाएगा।

मंत्री शाह के बयान पर बोले मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा कि आदिवासी समाज का सम्मान हमेशा चुनाव के पहले किया जाता है, और इसी क्रम में हमें सीएम हाउस बुलाया जाता था। ऐसा कहा कि मैं 35 साल से देख रहा हूं। सीएम मोहन यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आगामी चुनावों से पहले जिन-जिन व्यक्तियों को मंत्री विजय शाह कहेंगे, उन्हें आदिवासी समाज का जनप्रतिनिधि बनाया जाएगा। अभी चुनाव नहीं, फिर भी सभी को बुलाया।

ये खबर भी पढ़ें... मोहन यादव सरकार ने फिर लिया कर्ज, बाजार से उठाया 6 हजार करोड़ का लोन

सीएम ने की भगोरिया पर्व की तारीफ

आदिवासी समाज के भगोरिया पर्व की जमकर सराहना करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा जनजातियों के होली में इस त्योहार का अलग आनंद है। लोग कई बार तो रात में भी काला चश्मा नहीं उतारते। कहीं ताड़ी का प्रसाद होता है। अलीराजपुर में जाओ तो आपकी खुशबू में अलग ही मजा आने लगता है। आदिवासी समाज को देखों तो आनंद आ जाता है। अपनी संस्कृति, जंगल-जमीन और जमीर बचाने के लिए आदिवासी समाज डटकर खड़ा रहा है।

सीएम ने आदिवासी समाज के लिए पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई हैं और इस बजट में भी कई नई घोषणाएं की हैं। सीएम मोहन ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासी समाज के लिए अच्छा काम किया। हमने रानी दुर्गावती के नाम पर जबलपुर में कैबिनेट बैठक की। हमने खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, मंच से कर दिया ये ऐलान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में क्या ऐलान किए?

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें

  • दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 5 रुपए प्रति लीटर बोनस
  • पीएम आवास योजना के तहत छूटे हुए परिवारों को पक्के मकान देने का वादा
  • सरकारी बसों का संचालन फिर से शुरू करने की घोषणा
  • भगोरिया जैसे जनजातीय पर्वों को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने की बात
  • सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मान देते हुए उनके खाते में 5-5 हजार रुपए भेजने की योजना
  • पेसा ग्राम सभाओं के लिए 3 करोड़ 47 लाख रुपए का बजट जारी करने की घोषणा।
सीएम आवास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मंत्री विजय शाह और आदिवासी समाज के पंडा पुजारियों के साथ मिलकर बड़ा देव की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी समाज लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में तडवी, पटेल, पुजारा, भगत, भूमक, पंडा और धर्माचार्य शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी समाज के युवाओं-युवतियों ने पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। साथ ही बैगा, कोरकू, गोंड जनजाति के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें... किसान आभार सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

किसान सम्मेलन में गेहूं की नई दर घोषित, सीएम मोहन यादव ने नक्सलियों को भी दे डाली चेतावनी

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • आदिवासी समाज
  • मंत्री विजय शाह
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • cm mohan yadav
  • जनजातीय देवलोक महोत्सव
  • Tribal Devalok Festival
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर