किसान सम्मेलन में गेहूं की नई दर घोषित, सीएम मोहन यादव ने नक्सलियों को भी दे डाली चेतावनी
thesootr Desk | Mar 01, 2025, 16:25 IST
cm mohan yadav naxalism
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट में कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं है। यहां से कोई भी नक्सली जिंदा नहीं जाएगा। किसान सम्मेलन के दौरान गेहूं उपार्जन की नई दर भी घोषित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं है। प्रदेश से कोई भी नक्सली जिंदा नहीं जाएगा। किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने 326 करोड़ 60 लाख रुपए के 117 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही, गेहूं के लिए नई उपार्जन दर भी घोषित की। किसानों के लिए चावल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवादियों के लिए मध्यप्रदेश में कोई जगह नहीं है। पहले आईजी स्तर के अधिकारी इस पर निगरानी रखते थे, लेकिन अब डीजी स्तर के अधिकारी इसे मॉनिटर करेंगे। नक्सलवादियों के खात्मे के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी। डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों में रुकावट डालने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारे लोग मेहनत करते हैं, सड़कों का निर्माण करते हैं, स्कूल खोलते हैं। अगर कोई नक्सलवादियों के जरिये माहौल खराब करता है तो हम उन्हें नहीं बर्दाश्त करेंगे।"
किसान सम्मेलन में सीएम का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया। उन्होंने पहले हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ का लोकार्पण किया और फिर रेंजर महाविद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां दिव्यांगों को उपकरण भी वितरित किए गए। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने गेहूं उपार्जन की नई दर 2600 रुपए प्रति क्विंटल घोषित की।
यह खबर भी पढ़ें... बालाघाट को विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, दिव्यांगों को बांटेंगे 2.64 करोड़ के उपकरण
किसान सम्मेलन में 9 विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इनमें कृषि, उद्यानिकी, सीसीबी, एनआरएलएम, वन, पशुपालन-डेयरी, मत्स्य और स्वास्थ्य विभाग शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इन प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम के बाद, डॉ. यादव हेलिकॉप्टर से लांजी के लिए रवाना हो गए। वहां, वे कोटेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे, कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा करेंगे और बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, बोले- आगे 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार
किसान सम्मेलन के दौरान सीएम ने कहा कि लाड़ली बहनों को अगले चार सालों में पूरी राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से मध्यप्रदेश को देश में नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया। बता लाड़ली बहोनों को अभी 1250 रुपए हर महीने दिए जाते हैं जिसे 3000 तक बढ़ाने का लक्ष्य एमपी सरकार ने रखा है।
विकास कामों में रुकावट बर्दाश्त नहीं
गेहूं उपार्जन की नई दरों की घोषणा
मध्य प्रदेश समृद्धि की पहचान,
सशक्त एवं खुशहाल किसान...
प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों के हित में डबल इंजन की सरकार ने एक और कल्याणकारी निर्णय लिया है। आगामी 15 मार्च, 2025 से ₹2600 के समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन किया जाएगा। pic.twitter.com/DYjfdFdIvW
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 1, 2025
यह खबर भी पढ़ें... बालाघाट को विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, दिव्यांगों को बांटेंगे 2.64 करोड़ के उपकरण
9 विभागों ने लगाई थी योजना की प्रदर्शनी
यह खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, बोले- आगे 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार
लाड़ली बहनों को अगले 4 सालों में मिलेगी पूरी राशि
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में शुरू हुईं सभी शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को निरंतर मिलता रहेगा।
मध्यप्रदेश में उद्योगों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। गरीब, युवा और किसान वर्ग के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह… pic.twitter.com/oblkBE5P9P
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 1, 2025
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava