सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, बोले- आगे 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार
Vikram Jain | Feb 28, 2025, 22:21 IST
Sagar CM Mohan Yadav big announcement for farmers
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के गढ़ाकोटा में रहस मेला का शुभारंभ किया। साथ ही किसान सम्मेलन में किसानों के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने, केन-बेतवा परियोजना और उद्योग निवेश की घोषणाएं कीं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार (28 फरवरी) को सागर के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान सम्मेलन में संबोधित करते हुए राज्य के किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। साथ ही सागर-दमोह रोड को फोरलेन करने की भी घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है, जिनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने कहा, "इस साल सरकार किसानों से गेहूं 2600 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदेगी और अगले साल इसे बढ़ाकर 2700 रुपए प्रति क्विंटल करेंगे। मैं वादा करता हूं। साथ ही, उन्होंने चावल उत्पादन करने वाले किसानों को 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने 20% का लक्ष्य रखा है और किसान यदि फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करते हैं, तो उन्हें सरकार से अनुदान भी मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, सीएम मोहन ने लॉन्च किया वैदिक घड़ी एप
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार कृषि प्रधान मध्य प्रदेश बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारी सरकार किसानों को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर तत्पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने की दिशा में काम कर रही है। बहनों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इसके अलावा, गोपाल भार्गव द्वारा 21,000 से ज्यादा बेटियों की शादी करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी मुख्यमंत्री ने सराहा और कहा कि उन्होंने "नौ रस" देखे थे, लेकिन इस रहस मेले में 10वां रस भी अद्भुत था। सीएम ने कहा कि 'मेला' आपसी प्रेम, सद्भावना और आनंद का उत्सव होता है। सरकार प्रदेश में सभी त्योहारों को बड़े उत्साह के साथ मना रही है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर BRTS हटाने का फैसला आते ही जीपीओ, शिवाजी वाटिका से हटेंगी रेलिंग
सागर-दमोह रोड को फोर-लेन बनाने का वादा किया।
रहली-देवरी मार्ग को डबल लाइन बनाने की मांग को स्वीकार किया और काम शुरू करने की बात की।
रहस लोकोत्सव को शासकीय कैलेंडर में शामिल करने का आश्वासन दिया।
शाहपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन स्वीकृत करने की घोषणा की।
किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कृषि को लाभ का धंधा बनाने और किसान को सशक्त बनाने का संकल्प लिए 'कृषि प्रधान मध्य प्रदेश' विभिन्न योजनाओं का हाथ थामकर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सागर में हजारों करोड़ के निवेश से उद्योग-धंधे स्थापित होंगे, जिससे किसान, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के जीवन में सुधार होगा। अब जल्द ही बुंदेलखंड की सुनार नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने किसानों को यह भरोसा दिलाया कि अगले कुछ सालों में बुंदेलखंड की जमीन सिंचित होगी, वे अपनी 1 इंच जमीन भी न बेचें, क्योंकि राज्य सरकार उनके कृषि कार्य को समृद्ध करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यह रहस मेला 220 साल पुराना मेला है और यह मेला लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने इस मेले को बढ़ाने की बात की थी, और अब सरकार इस मेला को और भी बढ़ावा दे रही है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में इस डेट से शुरू होगी MSP पर गेहूं खरीदी, इस बार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन, ये रहेगा रेट
गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा
ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, सीएम मोहन ने लॉन्च किया वैदिक घड़ी एप
किसान और महिलाओं के लिए सरकार की प्रतिबद्धता
यह मेला प्रेम और आनंद का उत्सव
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर BRTS हटाने का फैसला आते ही जीपीओ, शिवाजी वाटिका से हटेंगी रेलिंग
मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
रहली-देवरी मार्ग को डबल लाइन बनाने की मांग को स्वीकार किया और काम शुरू करने की बात की।
रहस लोकोत्सव को शासकीय कैलेंडर में शामिल करने का आश्वासन दिया।
शाहपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन स्वीकृत करने की घोषणा की।
सागर में स्थापित होंगे उद्योग-धंधे
ये खबर भी पढ़ें... सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे
रहस मेला 220 साल पुराना मेला
ये खबर भी पढ़ें... MP में इस डेट से शुरू होगी MSP पर गेहूं खरीदी, इस बार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन, ये रहेगा रेट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA