दिल्ली के डिप्टी CM प्रवेश वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, पत्नी के साथ पूजन कर लिया आशीर्वाद

Vikram Jain | Mar 06, 2025, 17:14 IST
Share
delhi deputy cm pravesh verma visits Ujjain mahakal temple
delhi deputy cm pravesh verma visits Ujjain mahakal temple

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और शिव साधना की। वे पत्नी के साथ मंदीर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका सम्मान किया।

दिल्ली के नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के दामाद प्रवेश वर्मा गुरुवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही नंदी हॉल में शिव साधना भी की। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं, और मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका विशेष सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति की जमकर तारीफ की।

पत्नी के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने और उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद प्रवेश वर्मा गुरुवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में ध्यान लगाकर शिव साधना की।

ये खबर भी पढ़ें... रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, एमपी के दामाद प्रवेश वर्मा बने मंत्री

मंदिर प्रबंधन समिति ने किया प्रवेश वर्मा का सम्मान

साथ ही डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी मांगी और बाबा महाकाल तक अपना संदेश पहुंचाया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा और आकाश शर्मा ने उन्हें पूजा करवाई। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रबंधन समिति ने उन्हें विशेष सम्मान दिया, जिसमें उप प्रशासक एसएल सोनी और सिम्मी यादव ने उन्हें भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया। उन्होंने मंदिर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर में दर्शन का अनुभव दिव्य और अद्भुत रहा। उन्होंने मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया और मंदिर की साफ-सफाई और प्रबंधन की तारीफ की।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश के दामाद हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, जानें इनसाइड स्टोरी

धार में है प्रवेश वर्मा की ससुराल

बता दें कि प्रवेश वर्मा मध्य प्रदेश के धार के दामाद हैं। उनकी सास नीना वर्मा धार से बीजेपी की विधायक हैं, और ससुर विक्रम वर्मा बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। प्रवेश वर्मा का विवाह 2002 में विक्रम वर्मा की बेटी स्वाति से हुआ था। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। साथ ही नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश शर्मा उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में करोड़ों के नोटों से महादेव का अनोखा श्रृंगार

बाबा महाकाल नगरी में होगा वन्यजीवों का नया संसार, उज्जैन में आकार लेगा चिड़ियाघर

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली न्यूज
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
  • बाबा महाकाल
  • प्रवेश वर्मा
  • Delhi Deputy CM Pravesh Verma
  • दिल्ली डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा
  • बीजेपी विधायक नीना वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल