रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, एमपी के दामाद प्रवेश वर्मा बने मंत्री

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
thesootr
thesootr

बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के नेता मौजूद रहे।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के नेता मौजूद रहे। यह BJP के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है। बता दें कि रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी महिलाओं में आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज का नाम शामिल है। रेखा के कार्यकाल को लेकर जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं, जबकि उन्होंने अपनी प्राथमिकता सुशासन और जनकल्याण को बताया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के मंत्री पीएम मोदी के साथ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के मंत्री पीएम मोदी के साथ


प्रवेश वर्मा ने भी ली मंत्री पद की शपथ

एमपी के दामाद प्रवेश वर्मा ने भी दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद पद की शपथ ली। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए अरविंद केजरीवाल को हराकर जीत दर्ज की थी। उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रेखा और प्रवेश के साथ ये भी बने मंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद6 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई नेता मंच पर मौजूद रहे।

'शीशमहल में नहीं रहूंगी'

इससे पहले मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा था कि वह शीशमहल (सीएम हाउस) में नहीं रहेंगी और इसे म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने इसे जनता के खून-पसीने की कमाई का महल बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से जनता को समर्पित होगा, जहां लोग आकर इसे देख सकेंगे और समझ सकेंगे कि उनका पैसा कहां खर्च हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि शपथ ग्रहण के बाद वे यमुना माई का आशीर्वाद भी लेंगी।

खबर अपडेट हो रही है.....

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Delhi CM
  • mp modi
  • bjp india
  • प्रवेश वर्मा
  • rekha gupta
  • delhi cm rekha gupta
  • रेखा गुप्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर