नहीं रहना पड़ेगा 24 घंटे भर्ती, मेडिक्लेम में बड़ा बदलाव आपको पता है क्या...
Pratibha Rana | Dec 27, 2023, 24:00 IST
नहीं रहना पड़ेगा 24 घंटे भर्ती, मेडिक्लेम में बड़ा बदलाव आपको पता है क्या...
मेडिक्लेम के लिए हमें कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। अगर हम 24 घंटे से कम समय तक अस्पताल में भर्ती रहते है तो बीमा कंपनियां उसमें क्लेम देने से रिजेक्ट कर देती है।
BHOPAL. हम लोग अक्सर इलाज के खर्चे से बचने के लिए मेडिकल इंश्योरेंस (medical insurance) लेते है। परिवार में कब कौन बीमार पड़ जाएं, कौन सी मुसीबत के समय हमें ये मेडिकल इंश्योरेंस काम आ जाए, हमें खुद ही पता नहीं रहता है। इलाज के खर्चों के बोझ से बचने के लिए हम पहले से ही मेडिकल इंश्योरेंस लेते हैं, ताकि जब जरूरत पड़े हम इसका इस्तेमाल कर सकें। लेकिन मेडिक्लेम के लिए हमें कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है, लेकिन अब इसमें सरकार बदलाव (Changes in medical insurance) करने की तैयारी में है।
दरअसल मेडिक्लेम (mediclaim policy) के लिए हमें कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। अगर हम 24 घंटे से कम समय तक अस्पताल में भर्ती रहते है तो बीमा कंपनियां उसमें क्लेम देने से रिजेक्ट कर देती है। बिना अस्पताल में 24 घंटे भर्ती हुए हम इंश्योरेंस क्लेम नहीं कर सकते है। मेडिकल इंश्योरेंस लेने वालों की सबसे बड़ी परेशानी ही क्लेम पाने की होती है। लेकिन आने वाले समय में इसमें काफी बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।
बिना अस्पताल में 24 घंटे भर्ती हुए भी आप इंश्योरेंस क्लेम कर सकेंगे। इसे लेकर सरकार ने बीमा क्षेत्र के रेग्यूलेटर आईआरडीएआई (Insurance Regulatory and Development Authority of India) के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अगर ऐसा होता है तो मरीज के 24 घंटे एडमिट रहने की बाध्यता खत्म हो जाएगी। बता दें कि फिलहाल मेडिक्लेम के लिए मरीज को कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। ऐसा नहीं होने पर बीमा कंपनियां मरीज के क्लेम को रिजेक्ट कर देती हैं।
अब नहीं रहना पड़ेगा 24 घंटे भर्ती
सरकार करने जा रही है बड़ा चेंज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman