/sootr/media/post_banners/bf3226efad29589114e5690ab7125737cb011f391fc3556bb2b9863c6e9f1c39.jpeg)
BHOPAL. ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब में बदलाव हुए है। दरअसल यू-ट्यूब की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर सुसान डायने वोसिकी ने अपने इस्तीफे की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने खुद इस बाद की जानकारी दी है। सुसान के इस्तीफा देने के बाद भारतीय-अमेरिकी मूल के नील मोहन यू-ट्यूब की कमान संभालेंगे। बता दें सुसान वोजिकी 9 साल तक यूट्यूब की सीईओ रहीं थी। वह फरवरी 2014 से यू-ट्यूब की सीईओ थीं। लेकिन अब उन्होंने ये पद छोड़ने का फैसला ले लिया है। सुसान ने बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
thank you @SusanWojcicki for all your amazing work over the years to make YouTube home for so many creators ♥️ pic.twitter.com/T2t2NUqRsW
— YouTube Creators (@YouTubeCreators) February 16, 2023
नील मोहन बने यू-ट्यूब के नए हेड
नील मोहन को यू-ट्यूब का नया हेड बनाया गया हैं। इसके साथ ही वह यू-ट्यूब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की कमान भी संभालेंगे। वह अब तक चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर थे। नील मोहन नवंबर 2015 से यू-टूयब पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। करियर की शुरुआत नील ने एसेंचर से बतौर सीनियर एनालिस्ट की थी।
ये खबर भी पढ़िए...
ब्लॉग पोस्ट कर दी जानकारी
सुसान डायने वोसिकी ने ब्लॉग पोस्ट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि उनका ये ब्लॉग पहले सुबह कंपनी के कर्मचारियों के पास भी गया था। उन्होंने लिखा कि वह अब अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल लाइफ पर फोक्स करना चाहती है। वहीं नील मोहन को बधाई देते हुए सुसान वोजिकी ने लिखा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो काफी जबरदस्त है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वादों के साथ,यू-ट्यूब के सबसे रोमांचक अवसर आगे हैं, और नील हमारा नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। नील मोहन एक शानदार लीडर हैं और वे इस बात को किसी से भी ज्यादा अच्छे तरीके से समझते हैं कि इस प्लेटफॉर्म को अभी और भविष्य में क्या चाहिए। वहीं सुसान ने कहा कि वे ट्रांजिशन पीरियड के दौरान कंपनी में बनी रहेंगी और नील मोहन को मदद करती रहेंगी। सुसान अभी गूगल और अल्फाबेट में बतौर सलाहकार काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी यूट्यूब को लेकर उतना ही भरोसा है जितना कि उन्हें 9 साल पहले था।