दिवाली के लिए रंगोली डिजाइन, चांद जैसा चमकेगा घर, खूबसूरती देख चौखट पर खुद उतर आएंगी मां लक्ष्मी
दिवाली में हर कोई अपने घर के आंगन में रंगोली बनाता है जिससे मां लक्ष्मी का स्वागत किया जा सके। यहां रंगोली बनाने के कुछ आइडिया दिए गए हैं, जिन्हें देखकर आप भी इस दिवाली एक सुंदर और प्यारी रंगोली बना सकते हैं।
फ्लोरल मंडला रंगोली एक गोल डिजाइन है जो फूल की पंखुड़ियों या रंगीन पाउडर से बनती है।
पीकॉक रंगोली बहुत शुभ मानी जाती है। (दिवाली 2025) इसमें मोर की सुंदर डिजाइन रंगीन पाउडर या फूलों से बनाते हैं,
इस रंगोली में हम सीधे लाइन और शेप ( गोल, चौकोर, तिकोन) का इस्तेमाल करते हैं। यह डिजाइन पारंपरिक होते हुए भी नया दिखता है।
दिये और तारे की रंगोली दिवाली के लिए परफेक्ट है। इसमें आप दिये और तारे की डिजाइन बनाकर, उन्हें रंगों से भर सकते हैं और आस-पास छोटे दिये सजा सकते हैं।
देवी लक्ष्मी के पैरों के निशान की रंगोली घर के दरवाजे पर बनाई जाती है। पैरों के निशान हमेशा घर के अंदर की तरफ होते हैं, जो यह दिखाता है कि देवी लक्ष्मी घर में आ रही हैं और समृद्धि ला रही हैं।
संस्कार भारती रंगोली महाराष्ट्र की खास और पुरानी डिजाइन है। इसे बनाने के लिए एक या दो उंगलियों का इस्तेमाल होता है, जिससे डॉट्स और लाइनों को जोड़कर बड़ी और सुंदर बनाई जाती हैं।
दीपावली-थीम वाली रंगोली में आप गणेश जी, शुभ-लाभ, या त्योहार से जुड़ी दूसरी चीजें बनाते हैं।