दिवाली के लिए रंगोली डिजाइन, चांद जैसा चमकेगा घर, खूबसूरती देख चौखट पर खुद उतर आएंगी मां लक्ष्मी

Aman Vaishnav | Oct 17, 2025, 11:43 IST
दिवाली पर सभी लोग अपने घर-आंगन में सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाते हैं। कोई फूलों से तो कोई दियों से रंगोली को सजाता है। यहां भी रंगोली बनाने के कुछ शानदार आइडिया दिए गए हैं, जिन्हें देखकर आप भी इस दिवाली प्यारी-प्यारी रंगोली बना सकते हैं।
1 8 Diwali Rangoli Ideas
Aman vaishnav (7)

दिवाली में हर कोई अपने घर के आंगन में रंगोली बनाता है जिससे मां लक्ष्मी का स्वागत किया जा सके। यहां रंगोली बनाने के कुछ आइडिया दिए गए हैं, जिन्हें देखकर आप भी इस दिवाली एक सुंदर और प्यारी रंगोली बना सकते हैं।

2 8 फूलों की रंगोली
Aman vaishnav

फ्लोरल मंडला रंगोली एक गोल डिजाइन है जो फूल की पंखुड़ियों या रंगीन पाउडर से बनती है।

3 8 मोर वाली रंगोली
Aman vaishnav (1)

पीकॉक रंगोली बहुत शुभ मानी जाती है। (दिवाली 2025) इसमें मोर की सुंदर डिजाइन रंगीन पाउडर या फूलों से बनाते हैं,

4 8 ज्यामितीय पैटर्न रंगोली
Aman vaishnav (2)

इस रंगोली में हम सीधे लाइन और शेप ( गोल, चौकोर, तिकोन) का इस्तेमाल करते हैं। यह डिजाइन पारंपरिक होते हुए भी नया दिखता है।

5 8 दिये और तारे की रंगोली
Aman vaishnav (3)

दिये और तारे की रंगोली दिवाली के लिए परफेक्ट है। इसमें आप दिये और तारे की डिजाइन बनाकर, उन्हें रंगों से भर सकते हैं और आस-पास छोटे दिये सजा सकते हैं।

6 8 लक्ष्मी जी के पैरों वाली रंगोली
Aman vaishnav (4)

देवी लक्ष्मी के पैरों के निशान की रंगोली घर के दरवाजे पर बनाई जाती है। पैरों के निशान हमेशा घर के अंदर की तरफ होते हैं, जो यह दिखाता है कि देवी लक्ष्मी घर में आ रही हैं और समृद्धि ला रही हैं।

7 8 संस्कार भारती रंगोली
Aman vaishnav (5)

संस्कार भारती रंगोली महाराष्ट्र की खास और पुरानी डिजाइन है। इसे बनाने के लिए एक या दो उंगलियों का इस्तेमाल होता है, जिससे डॉट्स और लाइनों को जोड़कर बड़ी और सुंदर बनाई जाती हैं।

8 8 दीपावली-थीम वाली रंगोली
Aman vaishnav (6)

दीपावली-थीम वाली रंगोली में आप गणेश जी, शुभ-लाभ, या त्योहार से जुड़ी दूसरी चीजें बनाते हैं।