नवरात्रि 2025 के रंग में रंगे भक्त : मैहर में भक्तों का सैलाब, देवी मंदिरों में लगे आस्था के मेले

Aman Vaishnav | Sept 22, 2025, 17:12 IST
शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है और देशभर में भक्ति का माहौल है। मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में पहले दिन से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
1 6 शारदीय नवरात्रि 2025
Aman vaishnav (10)

शारदीय navratri 2025 की शुरुआत के साथ ही देशभर में भक्ति का माहौल है। मध्य प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों में पहले दिन से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

2 6 मैहर में भक्तों की भीड़
Aman vaishnav

शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। (एमपी में नवरात्रि उत्सव) भीड़ को नियंत्रित करने के लिए VIP दर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।

3 6 सलकनपुर में भक्तों का उत्साह
Aman vaishnav (1)

सलकनपुर के मां विजयासन धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस साल, देवीलोक बनने और निजी वाहनों को पहाड़ी तक जाने की अनुमति मिलने से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन आसान हो गए हैं।

4 6 दतिया में पीतांबरा पीठ पर भीड़
Aman vaishnav (2)

मां पीतांबरा पीठ दतिया में भक्तों की भारी भीड़ है। यह शक्तिपीठ बगलामुखी माता को समर्पित है, जो भक्तों की हर बाधा को दूर करती हैं और उन्हें शक्ति प्रदान करती हैं।

5 6 इंदौर में बिजासन माता के दर्शन
Aman vaishnav (3)

इंदौर के बिजासन माता मंदिर में भारी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। यहां देवी दुर्गा के नौ रूप एक साथ स्थापित हैं। श्रद्धालु यहां सौभाग्य और संतान सुख का आशीर्वाद लेने आते हैं।

6 6 मां कालिका की धूम
Aman vaishnav (4)

रतलाम का प्राचीन कालिका माता मंदिर भक्तों से भरा हुआ है। अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए प्रसिद्ध, इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं।