जुलाई के महीने में कब नजर आएगा Buck Moon, जानें ये चंद्रमा हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है

Kaushiki | Jul 07, 2025, 14:09 IST
BUCK MOON
बक मून 2025, 10 जुलाई को दिखाई देगा, जो विशेष रूप से मकर, धनु और मीन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। यह समय सकारात्मक बदलाव, उन्नति और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है...

हर महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देता है। ये न केवल देखने में अद्भुत होता है, बल्कि इसका गहरा ज्योतिषीय महत्व भी है। तो ऐसे में जुलाई 2025 में दिखाई देने वाले चंद्रमा को बक मून कहा जा रहा है।



ये 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा को दिखाई देगा। बक मून पश्चिमी देशों में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे थंडर मून और हे मून जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन से ही विंटर सीजन की तैयारी शुरू हो जाती है जैसे राशन इकट्ठा करना।



ये खबर भी पढ़ें... गुरु के आशीर्वाद का विषेश समय है आषाढ़ पूर्णिमा 2025, जानें पूजा और व्रत का महत्व



बक मून क्या है

बक मून का सांस्कृतिक महत्व

बक मून नाम की शुरुआत स्थानीय जनजातियों से हुई थी, जो मौसम, फसल बोने के समय और अन्य जरूरी कामों का समय निर्धारित करने के लिए चंद्रमा के चक्र का उपयोग करते थे।



इस समय को विभिन्न सांस्कृतिक नामों से भी जाना जाता है, जैसे थंडर मून और हे मून। थंडर मून इस नाम से जाना जाता है क्योंकि इस समय बारिश के समय बादल गरजते हैं।



वहीं हे मून इस नाम से पहचाना जाता है क्योंकि यह समय किसानों के लिए घास की कटाई और सर्दियों के लिए खाद्य भंडारण का होता है।



2025 में कब दिखेगा बक मून

इस साल बक मून 10 जुलाई 2025 को दिखाई देगा। इस दिन से सावन का महीना भी शुरू होगा, जो महादेव की पूजा का समय होता है।



इसलिए, यह समय भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, खासकर जो शिव पूजा और साधना में रुचि रखते हैं। बक मून का यह समय एक शुभ अवसर है, जब जीवन में सकारात्मक बदलाव और उन्नति की संभावनाएं बनती हैं।



ये खबर भी पढ़ें... गुरु पूर्णिमा 2025: हनुमान जी को गुरु मानकर तुलसीदास जी ने हमें क्या सिखाया, जानिए पूरी कथा



बक मून के प्रभाव वाली राशियां

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, इस बार बक मून का प्रभाव खासतौर पर मकर, धनु और मीन राशि वालों पर पड़ेगा। इन राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है।



मकर राशि (Capricorn)


मकर राशि के जातकों के लिए बक मून का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। इस समय में, आपको अपने कार्यों में सफलता और सम्मान मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप वित्तीय मामलों में सफलता पाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी और जीवन में सामंजस्य आएगा।



धनु राशि (Sagittarius)


धनु राशि के जातकों के लिए बक मून एक विशेष अवसर लेकर आएगा। इस समय में आपको अपने करियर में महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे और आपके व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल रहेगा। साथ ही, आपको पुराने रिश्तों में भी सुधार होता दिखेगा।



मीन राशि (Pisces)


मीन राशि के जातकों के लिए बक मून के प्रभाव से कार्य में तरक्की होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी समस्याएं दूर होंगी और नए अवसर मिलेंगे। इस समय आपके जीवन में शुभता का संचार होगा और आपके समर्पण से कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी।



धार्मिक मान्यताएं

पौराणिक कथाओं में बक मून का विशेष स्थान है। इसे खासतौर पर गंगा स्नान और दान पुण्य करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से, पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा, इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि का वास होता है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



गुरु पूर्णिमा महोत्सव | गुरु पूर्णिमा पर विशेष | गुरु पूर्णिमा न्यूज | Guru Purnima | Guru Purnima Festival | Guru Purnima article | black buck



Tags:
  • Guru Purnima
  • गुरु पूर्णिमा
  • Guru Purnima Festival
  • गुरु पूर्णिमा महोत्सव
  • ज्योतिषशास्त्र
  • पूर्णिमा
  • Guru Purnima article
  • गुरु पूर्णिमा न्यूज
  • गुरु पूर्णिमा पर विशेष
  • पूर्णिमा तिथि
  • black buck