चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस

Manya Jain | Mar 06, 2026, 15:14 IST
chardham yatra registration 2026 online process dates
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ दर्शन के लिए बिना वैध कार्ड यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) का विशेष महत्व होता है। साल 2026 की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने आज (6 मार्च) सुबह 7 बजे से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है।



यदि आप भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री या यमुनोत्री के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। उत्तराखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर श्रद्धालु का पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। बिना वैध पंजीकरण कार्ड के यात्रियों को धामों की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



जरूरी डेट्स

धाम का नाम (Name of Shrine)कपाट खुलने की तिथि (Opening Date)
यमुनोत्री (Yamunotri)19 अप्रैल 2026
गंगोत्री (Gangotri)19 अप्रैल 2026
केदारनाथ (Kedarnath)22 अप्रैल 2026
बद्रीनाथ (Badrinath)23 अप्रैल 2026

नोट: श्रीहेमकुण्ड साहिब (Shri Hemkund Sahib) के कपाट खुलने की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।



रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड सरकार ने दो प्रकार की सुविधाएं प्रदान की हैं:



  1. ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration): 6 मार्च 2026 (आज) से प्रारंभ।
  2. ऑफलाइन पंजीकरण (Offline Registration): 17 अप्रैल 2026 से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून के केंद्रों पर शुरू होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट से



श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भर सकते हैं। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद आप व्यक्तिगत या परिवार के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।



मोबाइल ऐप 'टूरिस्ट केयर उत्तराखंड'



स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी और अन्य आपातकालीन सूचनाएं (Latest Religious News) प्राप्त करने में भी मददगार है।



3. जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • भारतीय श्रद्धालुओं के लिए: आधार कार्ड (Aadhaar Card) अनिवार्य है।
  • विदेशी श्रद्धालुओं के लिए: पासपोर्ट और एक वैध ई-मेल आईडी (Email ID) की आवश्यकता होगी।

यदि आधार कार्ड नहीं है तो क्या करें?

जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, वे घबराएं नहीं। सरकार ने उनके लिए 17 अप्रैल 2026 से ऑफलाइन काउंटर (Offline Counters) की व्यवस्था की है। ये काउंटर ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार ऋषिकुल ग्राउंड और विकास नगर देहरादून में उपलब्ध होंगे।



टोल-फ्री नंबर और सहायता

यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। श्रद्धालु 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर यात्रा मार्ग, मौसम की स्थिति और आवास (चारधाम यात्रा हेल्प लाइन नंबर) से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के लिए 24 घंटे सक्रिय रहता है।



ये भी पढ़ें...



किस दिन मनाई जाएगी रंग पंचमी, क्यों कहलाती है ये देवताओं की होली, जानें



एमपी के इस मंदिर में ग्रहण पर भी होती है आरती, जानें इस अनोखे मंदिर के बारे में



बाबा महाकाल ने भक्तों संग खेली होली, हुआ भव्य श्रृंगार, कल से बदलेगा पूजा का समय



3 नहीं 4 मार्च को मनेगी होली, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय



Tags:
  • Chardham Yatra
  • चारधाम यात्रा
  • चारधाम यात्रा हेल्प लाइन नंबर
  • Latest Religious News