छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी मंदिर: आस्था और शक्ति का संगम, जहां नवरात्रि में लगता है भक्तों का मेला

Aman Vaishnav | Sept 23, 2025, 14:02 IST
छत्तीसगढ़ में कई प्रसिद्ध और पूजनीय माता मंदिर हैं, जो सिर्फ धार्मिक स्थलों से बढ़कर हैं। यहाँ की शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा हर भक्त को अपनी ओर खींचती है। नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में लगने वाले भव्य मेले यहाँ की परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाते हैं।
1 6 माता जी के प्रसिद्ध मंदिर
Aman vaishnav (33)

छत्तीसगढ़ में कई प्रसिद्ध और आध्यात्मिक महत्व वाले माता मंदिर हैं, (navratri 2025) ये मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ नवरात्रि के दौरान लगने वाले भव्य मेलों के लिए भी जाने जाते हैं।

2 6 मां बम्लेश्वरी मंदिर
Aman vaishnav (37)

डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक पहाड़ी पर मौजूद है। यह मंदिर अपनी आध्यात्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है और यहां बड़ी बम्लेश्वरी और छोटी बम्लेश्वरी नाम के दो मंदिर हैं।

3 6 मां चंद्रहासिनी मंदिर
Aman vaishnav (35)

जांजगीर-चांपा जिले में महानदी के किनारे स्थित चंद्रहासिनी देवी मंदिर अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। यहां हर साल नवरात्रि के समय एक बड़ा मेला लगता है।

4 6 खल्लारी माता मंदिर
Aman vaishnav (36)

महासमुंद जिले के भीमखोज में स्थित खल्लारी माता मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर पहाड़ी पर बना हुआ है और यहाँ तक पहुंचने के लिए भक्तों को चढ़ाई करनी पड़ती है।

5 6 चंडी माता मंदिर
Aman vaishnav (38)

बागबाहरा में स्थित चंडी माता मंदिर देवी चंडी को समर्पित है। यह मंदिर अपने शांत और आध्यात्मिक माहौल के लिए प्रसिद्ध है।

6 6 मुंगई माता मंदिर
Aman vaishnav (39)

महासमुंद जिले के बावनकेरा में स्थित मुंगई माता मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर अपनी स्थानीय पहचान और महत्व के लिए जाना जाता है, जहाँ आसपास के क्षेत्रों से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।