सीएम योगी ने की कामदगिरि की पैदल परिक्रमा, बेजुबानों पर लुटाया प्यार

Anjali Dwivedi | Jul 09, 2026, 17:36 IST
सीएम योगी ने की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा
सीएम योगी ने कामदगिरि पर्वत की पांच किमी पैदल परिक्रमा कर बरहा हनुमान मंदिर में पूजा की। यह चित्रकूट को राम की तपोभूमि के रूप में विकसित करने की दिशा में एक संकेत भी माना जा रहा है।

सीएम योगी ने गुरुवार सुबह कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। यह परिक्रमा पांच किलोमीटर पैदल पूरी की गई। रास्ते में बरहा हनुमान मंदिर में पूजा भी हुई। आज बांदा जिले को 709 करोड़ रुपए की सौगात मिलेगी। चुनाव से पहले यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।



सुबह-सुबह शुरू हुई परिक्रमा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह चित्रकूट पहुंचकर कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा शुरू की। यह परिक्रमा पांच किलोमीटर लंबी होती है। आमतौर पर इसे पूरा करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है।



परिक्रमा के दौरान सीएम ने बरहा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। रास्ते में उन्होंने बंदरों को चना भी खिलाया। पूरी परिक्रमा पैदल ही पूरी की गई।



cm yogi kamadgiri parikrama


बांदा को मिलेगी बड़ी सौगात

चित्रकूट के बाद सीएम योगी बांदा जिले पहुंचे। आज वे बांदा को 709 करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात देंगे। बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।



इसके अलावा कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी फायदा मिलेगा। नियुक्ति-पत्र और स्वीकृति-पत्र बांटे जाएंगे। आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी दिए जाएंगे। लाभार्थियों को आवास की चाबी और टूल किट भी सौंपी जाएगी।



cm yogi


सोशल मीडिया पर सीएम का संदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि बांदा से जनकल्याण और विकास की यात्रा को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बुंदेलखंड को परिश्रम और प्रगति की पहचान बताया।



सीएम ने कहा कि समृद्ध आधारभूत संरचना और अंत्योदय के संकल्प के साथ बुंदेलखंड आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे विकसित उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर बताया।



मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट के प्रमुख संतों के साथ लगाई कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा


चुनाव से पहले क्यों अहम है यह दौरा

सीएम योगी इन दिनों मिशन बुंदेलखंड पर हैं। चित्रकूट और बांदा का यह दौरा दो दिन का है। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है।



बुंदेलखंड में 19 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटें आती हैं। यह इलाका यूपी की राजनीति में बड़ा केंद्र माना जाता है। अयोध्या और काशी के विकास के बाद अब बीजेपी चित्रकूट पर भी फोकस कर रही है।



सरकार चित्रकूट को भगवान राम की तपोभूमि के रूप में विकसित करना चाहती है। सीएम की कामदगिरि परिक्रमा और हनुमान मंदिर में पूजा को इसी दिशा में एक संकेत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिक्रमा मार्ग के काम में जल्द तेजी लाई जाएगी।



कॉरिडोर पर खर्च होंगे 562 करोड़

कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण की बड़ी योजना है। पहाड़ी में कॉरिडोर बनाने पर 562.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही तुलसी स्मारक का भी विकास किया जाएगा।



सरकार का लक्ष्य है कि अयोध्या और काशी की तरह चित्रकूट में भी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़े। इसी वजह से बुंदेलखंड को मिली यह सौगात राजनीतिक और धार्मिक दोनों नजरिए से अहम मानी जा रही है।



ये खबरें भी पढ़ें....



पुरी के जगन्नाथ मंदिर से सुनाई देती रहस्यमयी आवाजें, क्या छिपा है खजाने में?



शायद ही जानते होंगे जगन्नाथ पुरी के चमत्कारी रहस्य, जानें क्या है सबसे बड़ा राज



देवों के देव महादेव को भी मिले थे भयंकर श्राप, जानें इनसे जुड़ी पौराणिक रहस्य



शुरू हुआ आषाढ़ का महीना, सूर्य और भगवान वामन की पूजा का है खास महत्व



Tags:
  • चित्रकूट
  • बुंदेलखंड
  • सीएम योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • हनुमान मंदिर