दिवाली पर करें ये सामान दान, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dolly patil | Oct 30, 2024, 14:08 IST
diwali par dan
रौशनी का पर्व दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व पर दान का खास महत्व है। इस दिन आप इन छोटी-छोटी चीजों को दान करके भी दस गुना ज्यादा पुण्य कमा सकते हैं।

रौशनी का पर्व दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। 14 साल के वनवास के बाद श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण जी के अयोध्या आने पर उनका स्वागत नगर भर में दीपों को जलाकर किया गया था। तब से ही दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाने लगा है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ ही दान का विशेष महत्व है।



दान देने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि धार्मिक त्योहारों का महत्व और बढ़ जाता है। दिवाली के दिन हम सब नए कपड़े, गहनें, मिठाइयां आदि खरीदते हैं और त्योहार का आनंद उठाते हैं, लेकिन हमारे समाज में ही कई ऐसे लोग हैं जो दिवाली पर नया या अच्छा सामान नहीं खरीद सकते हैं। हमें ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। दीपावली के पर्व पर दान का खास महत्व है। इस दिन आप इन छोटी-छोटी चीजों को दान करके भी दस गुना ज्यादा पुण्य कमा सकते हैं।



किताबें

माना जाता है कि विद्या से जुड़ी चीजें का दान करना सर्वोत्तम होता है। दिवाली के दिन किसी भी व्यक्ति या छात्र को पुस्तक, धार्मिक ग्रंथ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।



पीतल-तांबे के बर्तन

दिवाली के दिन आप तांबे या फिर पीतल के बर्तनों का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से सारी बीमारियों से मुक्ति मिलती है और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।



दीपक

दिवाली के दिन हर घर रौशन होना चाहिए और जो घर दीपक जलाने की स्थिति में नहीं हैं, उनको दीप दान करने से आपके जीवन में भी खुशहाली और उजाला होगा।



मिठाई

दीपोत्सव पर ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को मिठाइयों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली पर मिठाइयों के दान से हमें माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मां लक्ष्मी
  • Diwali 2024
  • दीपावली 2024
  • दिवाली 2024
  • दिवाली पर दान