जानिए कैसे अमृतसर का गोल्डन टेम्पल गुरु नानक जयंती पर बन जाता है स्वर्ग का द्वार

Aman Vaishnav | Nov 05, 2025, 10:20 IST
गुरु नानक जयंती पर गोल्डन टेम्पल का नजारा देखने लायक होता है। मंदिर की सजावट और हजारों लाइटों की चमक भक्तों का मन मोह लेती है। यहां दिन-रात चलने वाले लंगर में लाखों लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तीन दिन का अखंड पाठ भी चलता है।
1 7 गोल्डन टेम्पल में रात का नजारा
Aman vaishnav (1)

गुरु नानक जयंती पर श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) हजारों दियों और रंग-बिरंगी लाइटों से ऐसा जगमगा उठता है (गुरु नानक जयंती की धूम) कि रात का नजारा देखने लायक होता है।

2 7 अमृत सरोवर स्नान के फायदे
Aman vaishnav (2)

लाखों भक्त गुरुपर्व से पहले पवित्र जल (अमृत सरोवर) में स्नान करते हैं। यह एक गहरा विश्वास है कि इस पानी में डूबकी लगाने से मन को शांति मिलती है और सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

3 7 गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ
Aman vaishnav (3)

Guru Nanak Jayanti से पहले, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का लगातार तीन दिन तक अखंड पाठ चलता है।

4 7 दुनिया का सबसे बड़ा किचन
Aman vaishnav (4)

Amritsar Golden Temple में दुनिया का सबसे बड़ा किचन है, जो साल भर, दिन-रात चलता रहता है! गुरुपर्व पर तो यहां लाखों लोग एक साथ जमीन पर बैठकर लंगर खाते हैं।

5 7 मुस्लिम संत ने रखी गोल्डन टेम्पल की नींव
Aman vaishnav (5)

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर प्यार और भाईचारे की सबसे बड़ी निशानी है! जानते हैं, इसकी नींव एक मुस्लिम संत (हजरत मियां मीर) ने रखी थी।

6 7 गोल्डन टेम्पल में 500 किलो सोना
Aman vaishnav (6)

इस मंदिर की खूबसूरती का सबसे बड़ा कारण सोना है जो इस पर चढ़ा है। मंदिर पर 500 किलोग्राम से भी ज्यादा सोना लगा है।

7 7 गुरु नानक जयंती जुलूस
Aman vaishnav (7)

गुरुपर्व के दिन, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी को एक सुंदर पालकी में सजाकर पूरे नगर में जुलूस निकाला जाता है। इस शानदार नजारे को देखकर हर भक्त को लगता है, मानो गुरु नानक देव जी खुद सब को आशीर्वाद देने के लिए नगर में आए हों।