आज इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा और इन्हें रहना होगा सावधान
Rahul Garhwal | Mar 22, 2024, 01:11 IST
Horoscope for March 22
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं।
Horoscope
BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कह रही है। क्या आज आपके ऊपर धनवर्षा होगी या फिर आपको सावधान रहना होगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...
मेष
नौकरी-कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। कुछ लोगों को अपने करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा।
वृषभ
कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। साथी के प्रति ईमानदार रहें। आज आपके रिलेशनशिप को पैरेंट्स सपोर्ट करेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा और सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी।
मिथुन
काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगा। कार्यस्थल पर कार्यों की चुनौतियां बरकरार रहेंगी। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नया प्लान बनाएं। अपने परफॉर्मेंस में सुधार लाने की कोशिश करें। बिजनेस से जुड़े लिए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कर्क
आज धन के लेन-देन से बचें। रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी। साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। हालांकि, अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और सेल्फ केयर एक्टिविटी में शामिल हों। जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा।
सिंह
नौकरीपेशा वालों को कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ रहेगा। साथी से वैचारिक मतभेद संभव है। इसलिए व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें, लेकिन उनके भी विचारों का सम्मान करें। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या
कुछ जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपरिचित को धन उधार देने से बचें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। नेगेटिविटी से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहें। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन हानि हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों का कॉन्फिडेंस के साथ सामना करें।
तुला
आज का दिन अच्छा बीतेगा। माता-पिता का आशीवार्द बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। व्यापारियों के लिए धन के रास्ते खुलेंगे, मुनाफा होगा। माता लक्ष्मी धनवर्षा करेंगी। नवाचार करने के लिए अच्छा समय है। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक
प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद सभी कार्य सफल होंगे। कुछ जातकों को मेडिकल इमरजेंसी के चलते धन खर्च करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन साथी से न उलझें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करे। आज धन से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें, सावधान रहें।
धनु
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन परिजनों या रिश्तेदारों से धन को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मसंयत रहें और आर्थिक मामलों में बड़ी होशियारी से फैसले लें। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। मैरिड लाइफ में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।
मकर
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। दिन बेहद शुभ रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। हालांकि, अचानक से काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कुंभ
रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करना होगा। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तनाव से बचें। सभी कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मीन
अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अपने मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। आज फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। आपका दिन शुभ रहेगा। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।ऑफिस में लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
Today horoscope | Horoscope for March 22 | Friday Horoscope | आज का राशिफल | 22 मार्च का राशिफल | शुक्रवार का राशिफल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava