आज का राशिफल: वृषभ और मिथुन राशि को होगा धन लाभ, जानें इस धनतेरस क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे

Kaushiki | Oct 18, 2025, 06:00 IST
horoscope-saturday-october-18-2025-know-your-zodiac-signs
ग्रहों की चाल से ही डेली राशिफल (Horoscope) का आकलन किया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

BHOPAL धर्म डेस्क: आज (18 अक्टूबर) धनतेरस का शुभ दिन है। इस दिन ग्रहों के खास योग बन रहे हैं, जो हर राशि के लिए धन और आरोग्य का खास आशीर्वाद लेकर आ रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है कि यह दिन आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। यह दिन आपको अपने आंतरिक सामर्थ्य पर विश्वास रखने और अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने की प्रेरणा देता है।



ग्रहों की चाल से ही डेली राशिफल (Horoscope) का आकलन किया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की राशिफल प्राप्ति होती है। पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं आपके राशि के मुताबिक आज का दिन कैसा रहेगा।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries)



आपका दिन फुल-ऑन एनर्जी से भरा रहेगा। हर काम को पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे और आपकी लीडरशिप क्वालिटी की खूब तारीफ होगी। धन के देवता कुबेर की कृपा से आपका कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



शुभ अंक: 9



शुभ रंग: लाल



क्या करें: आज भगवान धन्वंतरि को पीले फूल अर्पित करें।



क्या न करें: किसी भी तरह के बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।



उपाय: लक्ष्मी-कुबेर की पूजा के बाद किसी गरीब को पीले अनाज का दान करें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए तांबा या पीतल का सामान खरीदना बहुत शुभ रहेगा। अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो लाल रंग के पत्थर वाला कोई आभूषण खरीदें। इससे धन-समृद्धि बढ़ेगी।



♉ वृषभ (Taurus)



आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी वाणी से लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वर्कप्लेस पर आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। धन लाभ के नए अवसर सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति स्ट्रांग होगी।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: क्रीम



क्या करें: शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।



क्या न करें: अनावश्यक खर्चों से बचें और निवेश सोच-समझकर करें।



उपाय: पूजा में मां लक्ष्मी को मखाना और बताशे अर्पित करें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ फल देगा। आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या कोई नया समान खरीद सकते हैं।



♊ मिथुन (Gemini)



यह धनतेरस आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी और रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। धन के मामलों में बड़ा लाभ मिल सकता है और आपकी कोई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग: हरा



क्या करें: भगवान कुबेर को धूप-दीप दिखाएँ और मंत्रों का जाप करें।



क्या न करें: किसी से बहस या विवाद में न पड़ें।



उपाय: पूजा में तुलसी के पत्ते का प्रयोग करें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए कांसा या पीतल के बर्तन खरीदना लकी रहेगा। शुभ फल के लिए गणेश जी की मूर्ति या कोई किताब खरीद सकते हैं।



♋ कर्क (Cancer)



आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाएगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। गुरु ग्रह की विशेष कृपा से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।



शुभ अंक: 2



शुभ रंग: पिंक



क्या करें: घर में गुलाब जल छिड़कें और माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएँ।



क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर भावनात्मक होकर तनाव न लें।



उपाय: यम दीपम जलाना न भूलें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए चांदी के सिक्के या कोई आभूषण खरीदना सबसे उत्तम है। आप कोई वाहन या घर से जुड़ी सजावट का सामान भी खरीद सकते हैं।



♌ सिंह (Leo)



आप अपनी कार्यक्षमता से सबको इम्प्रेस करने में कामयाब रहेंगे। करियर में आपको बड़ी सक्सेस मिलने के योग हैं। अगर आप कोई नया बिजनेस या डील शुरू करने की सोच रहे हैं, तो दिन बहुत शुभ है, धन लाभ जरूर होगा।



शुभ अंक: 1



शुभ रंग: गोल्डन



क्या करें: सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और फिर पूजा करें।



क्या न करें: अपने अहंकार को अपने काम पर हावी न होने दें।



उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए सोना या तांबा खरीदना बेहद शुभ रहेगा। आप अपने काम से जुड़ा कोई जरूरी चीजें या गैजेट खरीद सकते हैं।



♍ कन्या (Virgo)



आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी और आय के नए साधन बनेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा सपोर्ट मिलेगा और लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।



शुभ अंक: 4



शुभ रंग: हल्का हरा



क्या करें: धन्वंतरि भगवान को शहद अर्पित करें।



क्या न करें: दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।



उपाय: गौ माता को हरी घास खिलाएं।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए स्टील या पीतल का बर्तन खरीदना बहुत लकी है। धनिया के बीज या झाड़ू खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा।



♎ तुला (Libra)



आपके लिए यह समय वित्तीय और करियर संबंधी सफलता लेकर आया है। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ काम बनने से पैसों की तंगी दूर होगी और मन शांत रहेगा।



शुभ अंक: 7



शुभ रंग: नीला



क्या करें: पूजा के समय इत्र का प्रयोग करें और माँ लक्ष्मी को सुंगधित पुष्प चढ़ाएँ।



क्या न करें: अपनी सेहत को अनदेखा न करें।



उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई बांटें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए चांदी या हीरे से जुड़ा कोई आभूषण या सामान खरीदना बहुत शुभ है। कोई फैंसी कपड़ा या सजावटी सामान भी खरीद सकते हैं।



♏ वृश्चिक (Scorpio)



यह धनतेरस आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। करियर और आर्थिक वृद्धि दोनों के अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर पहले कोई निवेश में हानि हुई थी, तो अब उसकी भरपाई के योग बनेंगे। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग:मेरून



क्या करें: भगवान धन्वंतरि को अमृत के रूप में मिश्री अर्पित करें।



क्या न करें: किसी भी तरह के अज्ञात भय को अपने ऊपर हावी न होने दें।



उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए तांबा या सोना खरीदना धन में वृद्धि लाएगा। पूजा की घंटी या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ है।



♐धनु (Sagittarius)



यह धनतेरस आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी है। नौकरी, बिजनेस और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा, और आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा।



शुभ अंक: 8



शुभ रंग:पीला



क्या करें: गुरु और पिता का आशीर्वाद लें और पूजा शुरू करें।



क्या न करें: पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें।



उपाय: लक्ष्मी-कुबेर को केसर युक्त दूध का भोग लगाएं।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए सोना या पीतल खरीदना सबसे ज्यादा शुभ फल देगा। कोई धार्मिक पुस्तक या शैक्षणिक सामान भी खरीद सकते हैं।



♑ मकर (Capricorn)



आपको काम-काज में तेजी से तरक्की मिलने के संकेत हैं। खासकर जो लोग सरकारी नौकरी या कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: गहरा नीला



क्या करें: शमी के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं।



क्या न करें: अपने लक्ष्यों से ध्यान न हटाएं और आलस न करें।



उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए लोहा या स्टील से बने बर्तन या उपकरण खरीदना शुभ रहेगा। वाहन या कोई मशीनरी भी खरीद सकते हैं।



♒कुंभ (Aquarius)



यह दिन आपके लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।



शुभ अंक: 4



शुभ रंग: आसमानी



क्या करें: किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े या भोजन दान करें।



क्या न करें: दूसरों की बातों में आकर अपना पैसा बर्बाद न करें।



उपाय: पूजा में नीले रंग के फूल का इस्तेमाल करें।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या गैस से जुड़ा कोई समान खरीदना शुभ है। चांदी का सामान भी खरीदना फायदेमंद होगा।



♓ मीन (Pisces)



आपका पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन दोनों ही निखरेगा। आपको मान-सम्मान मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी रोमांटिक लाइफ में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, और निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: समुद्री हरा



क्या करें: धन्वंतरि भगवान की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल करें।



क्या न करें: अति-आत्मविश्वास में कोई गलत फैसला न लें।



उपाय: केसर का तिलक लगाएं।



धनतेरस पर क्या खरीदें:



आपके लिए सोना या पीतल के बर्तन खरीदना सबसे लकी रहेगा। रुद्राक्ष या कोई धार्मिक मूर्ति खरीदना भी शुभ फल देगा।



आज का पंचांग

तिथि



शनिवार


कृष्ण पक्ष द्वादशी - Oct 17 11:12 AM – Oct 18 12:19 PM


कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - Oct 18 12:19 PM – Oct 19 01:51 PM



नक्षत्र



पूर्व फाल्गुनी - Oct 17 01:57 PM – Oct 18 03:41 PM


उत्तर फाल्गुनी - Oct 18 03:41 PM – Oct 19 05:49 PM



त्यौहार और व्रत



प्रदोष व्रत


धनतेरस



सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:29 AM


सूर्यास्त - 5:54 PM


चन्द्रोदय - Oct 18 3:33 AM


चन्द्रास्त - Oct 18 4:10 PM



अशुभ काल



राहू - 9:20 AM – 10:46 AM


यम गण्ड - 1:37 PM – 3:03 PM


कुलिक - 6:29 AM – 7:54 AM


दुर्मुहूर्त - 08:00 AM – 08:46 AM


वर्ज्यम् - 11:31 PM – 01:15 AM



शुभ काल



अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:34 PM


अमृत काल - 08:49 AM – 10:32 AM


ब्रह्म मुहूर्त - 04:53 AM – 05:41 AM



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



ये खबरें भी पढ़ें...



October vrat tyohar 2025: दीपावली, छठ पूजा, करवा चौथ, यहां देखें अक्टूबर 2025 के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट



क्यों बनाते हैं रंगोली? जानें, कैसे राजा के मृत बेटे की कहानी से शुरू हुई ये जादुई कला



दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के साथ क्यों जरूरी है बही खाते की पूजा, जानें व्यापारियों के लिए इस पूजा का खास महत्व



दिवाली 2025: जानिए दिवाली के 5 दिनों में कौन कौन से भगवान की होती है पूजा



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • आज का राशिफल
  • धनतेरस
  • आज का पंचांग