आज का राशिफल: हनुमान जी की कृपा से इन 4 राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारियां, तो इनको रहना होगा सावधान

Kaushiki | Oct 14, 2025, 06:00 IST
horoscope-tuesday-october-14-2025-know-your-zodiac-signs
ग्रहों की चाल से ही डेली राशिफल (Horoscope) का आकलन किया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

BHOPAL धर्म डेस्क: आज मंगलवार (14 अक्टूबर) हनुमान जी को समर्पित है, इसलिए सभी राशियों को बल, बुद्धि और साहस प्राप्त हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है कि यह दिन आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। यह दिन आपको अपने आंतरिक सामर्थ्य पर विश्वास रखने और अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने की प्रेरणा देता है।



ग्रहों की चाल से ही डेली राशिफल (Horoscope) का आकलन किया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की राशिफल प्राप्ति होती है। पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं आपके राशि के मुताबिक आज का दिन कैसा रहेगा।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries)



आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और हर काम को उत्साह से पूरा करेंगे। आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। करियर में कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। शाम को परिवार के साथ धार्मिक चर्चा हो सकती है।



शुभ अंक: 9



शुभ रंग: सिंदूरी लाल



क्या करें: महत्वपूर्ण निर्णय लेने से न डरें।



क्या न करें: क्रोध में आकर कोई बात न कहें।



उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।



♉ वृषभ (Taurus)



आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चों से बचें। ध्यान और योग से मन को शांति मिलेगी। शाम को कोई पुराना मित्र काम आ सकता है।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: क्रीम



क्या करें: अपनी बचत पर ध्यान दें।



क्या न करें: किसी पर तुरंत भरोसा न करें।



उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएँ।



♊ मिथुन (Gemini)



सामाजिक मेल-जोल के लिए बहुत अच्छा है। आपकी संवाद शैली से काम बनेंगे। करियर के लिए नए मौके मिल सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग: हरा



क्या करें: नए संपर्क स्थापित करें।



क्या न करें: किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।



उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।



♋ कर्क (Cancer)



आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।



शुभ अंक: 2



शुभ रंग:सफेद



क्या करें: घर पर अच्छा समय बिताएं।



क्या न करें: पुरानी बातों को बार-बार न सोचें।



उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।



♌ सिंह (Leo)



भाग्य आपका साथ देगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।



शुभ अंक: 1



शुभ रंग: सुनहरा पीला



क्या करें: अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।



क्या न करें: अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।



उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।



♍ कन्या (Virgo)



आपको सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अचानक धन लाभ की संभावना है। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपनी प्लानिंग किसी से साझा न करें। दान-पुण्य करने से लाभ होगा।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग: हल्का हरा



क्या करें: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।



क्या न करें: अनावश्यक जोखिम न लें।



उपाय: गरीब बच्चों को भोजन कराएं।



♎ तुला (Libra)



आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं। दूसरों के साथ सहयोग की भावना रखेंगे, जिससे संबंध मजबूत होंगे।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: आसमानी नीला



क्या करें: लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें।



क्या न करें: किसी भी बहस में न पड़ें।



उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।



♏ वृश्चिक (Scorpio)



आप काम को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिणाम उत्साहवर्धक होंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।



शुभ अंक: 9



शुभ रंग: मैरून



क्या करें: अपनी मेहनत पर विश्वास रखें।



क्या न करें: सेहत को नजरअंदाज न करें।



उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।



♐ धनु (Sagittarius)



रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। शिक्षा और संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है, जो फायदेमंद साबित होगी।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: पीला



क्या करें: ज्ञान और अनुभव को साझा करें।



क्या न करें: अधिक आशावादी होकर कोई निर्णय न लें।



उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं।



♑ मकर (Capricorn)



आप घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।



शुभ अंक: 8



शुभ रंग: गहरा नीला



क्या करें: अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।



क्या न करें: कार्य को टालने की आदत से बचें।



उपाय: शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।



♒ कुंभ (Aquarius)



आप छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। संचार के माध्यम से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी।



शुभ अंक: 4



शुभ रंग:बैंगनी



क्या करें: नेटवर्किंग पर जोर दें।



क्या न करें: भविष्य की चिंता में वर्तमान को खराब न करें।



उपाय: पक्षियों के लिए पानी रखें।



♓ मीन (Pisces)



आपको धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी मीठी वाणी से बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: केसरिया



क्या करें: अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें।



क्या न करें: भावुकता में आकर अधिक खर्च न करें।



उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।



आज का पंचांग

तिथि



मंगलवार


कृष्ण पक्ष अष्टमी - Oct 13 12:24 PM – Oct 14 11:09 AM


कृष्ण पक्ष नवमी - Oct 14 11:09 AM – Oct 15 10:34 AM



नक्षत्र



पुनर्वसु - Oct 13 12:27 PM – Oct 14 11:54 AM


पुष्य - Oct 14 11:54 AM – Oct 15 12:00 PM



सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:27 AM


सूर्यास्त - 5:58 PM


चन्द्रोदय - Oct 15 12:43 AM


चन्द्रास्त - Oct 14 1:44 PM



अशुभ काल



राहू - 3:05 PM – 4:32 PM


यम गण्ड - 9:20 AM – 10:46 AM


कुलिक - 12:12 PM – 1:39 PM


दुर्मुहूर्त - 08:45 AM – 09:31 AM, 10:58 PM – 11:48 PM


वर्ज्यम् - 07:56 PM – 09:32 PM



शुभ काल



अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:35 PM


अमृत काल - 09:33 AM – 11:06 AM, 06:05 AM – 07:41 AM


ब्रह्म मुहूर्त - 04:51 AM – 05:39 AM



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



ये खबरें भी पढ़ें...



October vrat tyohar 2025: दीपावली, छठ पूजा, करवा चौथ, यहां देखें अक्टूबर 2025 के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट



क्यों बनाते हैं रंगोली? जानें, कैसे राजा के मृत बेटे की कहानी से शुरू हुई ये जादुई कला



दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के साथ क्यों जरूरी है बही खाते की पूजा, जानें व्यापारियों के लिए इस पूजा का खास महत्व



दिवाली 2025: जानिए दिवाली के 5 दिनों में कौन कौन से भगवान की होती है पूजा



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • आज का राशिफल
  • आज का पंचांग