जगन्नाथ मंदिर से जरूर लाएं ये 5 चीजें, घर में कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी

Kaushiki | Jun 23, 2025, 18:31 IST
Rath Yatra
जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा के दौरान बेंत, निर्माल्य, चंदन, पानी का कलश और तांबे का सिक्का लाना घर में समृद्धि, शांति और लक्ष्मी का वास लाता है। इन वस्तुओं से घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है।

हर साल ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में आषाढ़ मास में रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा 27 जून 2025 से शुरू हो रही है और लाखों श्रद्धालु इसमें भाग लेने के लिए यहां आते हैं। ऐसा माना जाता है कि, रथ यात्रा में शामिल होकर पुण्य प्राप्त होता है।



इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर जाते हैं। इस दौरान, भक्तों के लिए एक और खास अवसर होता हो सकता है, वो है मंदिर से कुछ विशेष चीजें लेकर घर लौटना।



ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को घर लाने से घर में लक्ष्मी माता का वास होता है, अन्नपूर्णा माता का आशीर्वाद मिलता है और घर में खुशहाली आती है। यहां जानिए, वो दो खास चीजें जिन्हें आपको जगन्नाथ मंदिर से घर लानी चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें... क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्तियों के पीछे का रहस्य, क्यों रह गई ये मूर्तियां अधूरी



बेंत

पुरी के जगन्नाथ मंदिर से बेंत लाना एक पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि जो लोग इस बेंत को लेकर घर लौटते हैं, उनके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही, यह बेंत घर के सभी सदस्यों को दुख, दरिद्रता और दुर्बलता से मुक्त करता है।



पूजा के दौरान सभी को इस बेंत से हल्के से मारा जाता है, जिससे घर में समृद्धि और यश का वास होता है। बेंत को घर में अच्छे स्थान पर रखें और पूजा के समय इसका विशेष ध्यान रखें। इसे घर में रखने से बल, बुद्धि, और यश में वृद्धि होती है।



निर्माल्य

निर्माल्य एक प्रकार का सूखा चावल होता है, जिसे भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद में शामिल किया जाता है। यह चावल मंदिर के कोइली में पकाया जाता है और फिर इसे तेज धूप में सुखाया जाता है।



इस चावल को लाल रंग की पोटली में बांधकर भक्तों को दिया जाता है। इसे घर लाकर घर के अन्न भंडार में रखा जाता है, जिससे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। विशेष कार्यों के समय इसे घर के आंगन या रसोई में एक दाना डालने से घर में सुख-समृद्धि आती है।



ये खबर भी पढ़ें... जगन्नाथ पुरी में कैसे बनता है भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद, क्यों है ये प्रसाद इतना प्रसिद्ध



पानी का कलश

जगन्नाथ मंदिर से पानी का कलश लेकर आना भी शुभ माना जाता है। यह कलश पूजा और धार्मिक कार्यों में उपयोग के लिए लाया जाता है। इसे घर में रखना घर में शुभता का प्रतीक होता है और जीवन में रुकावटों को समाप्त करता है।



तांबे का सिक्का

मंदिर से तांबे का सिक्का लेकर आना भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह सिक्का घर में धन और ऐश्वर्य का वास करता है और कार्यों में सफलता देता है। इसे घर के किसी पूजा स्थल पर रखें।



ये खबर भी पढ़ें...जगन्नाथ रथ यात्रा में केवल यही खींच सकते हैं रथ, जानें क्यों और क्या हैं इसके नियम



चंदन

जगन्नाथ मंदिर से लाया गया चंदन घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाता है। इसे घर के पूजास्थल पर लगाने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



भगवान जगन्नाथ रथयात्रा | जगन्नाथपुरी रथयात्रा | जगन्नाथ पुरी मंदिर | Lord Jagannath | Lord Jagannath Rath Yatra | Lord Jagannath Temple | धर्म ज्योतिष न्यूज



Tags:
  • Lord Jagannath Rath Yatra
  • भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
  • Lord Jagannath
  • भगवान जगन्नाथ
  • ओडिशा
  • जगन्नाथपुरी रथयात्रा
  • Lord Jagannath Temple
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • जगन्नाथ पुरी मंदिर