MP समेत देश के इन शहरों में ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, जानें अपने शहर का समय

Manya Jain | Mar 13, 2025, 13:45 IST
india city wise holika dahan timing
होलिका दहन 2025 पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व फाल्गुन पूर्णिमा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस साल भद्रा का साया पड़ने से शुभ मुहूर्त को लेकर संदेह है। यहां शहरवार होलिका दहन का सही समय और भद्रा के प्रभाव के बारे में बताएंगे।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त : होलिका दहन 2025 का आयोजन पूरे भारत में धूमधाम से किया जाएगा। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंगों और गुलाल से सराबोर कर आनंद मनाते हैं। खास बात यह है कि इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा का साया पड़ने वाला है, जिससे लोगों में शुभ मुहूर्त को लेकर संदेह उत्पन्न हो रहा है। यहां पर हम आपको शहरवार होलिका दहन के सही समय और भद्रा के प्रभाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं।



शहरवार होलिका दहन का मुहूर्त

शहरहोलिका दहन का मुहूर्त
मुंबईरात 11:26 से 12:48 बजे तक
चेन्नईरात 11:26 से 12:18 बजे तक
कोलकातारात 11:26 से 11:46 बजे तक
लखनऊरात 11:26 से 12:15 बजे तक
वाराणसीरात 11:26 से 12:07 बजे तक
नोएडारात 11:26 से 12:29 बजे तक
कानपुररात 11:26 से 12:18 बजे तक
इलाहाबादरात 11:26 से 12:12 बजे तक
आगरारात 11:26 से 12:27 बजे तक
मथुरारात 11:26 से 12:28 बजे तक
जयपुररात 11:26 से 12:36 बजे तक
जोधपुररात 11:26 से 12:47 बजे तक
उदयपुररात 11:26 से 12:44 बजे तक
अहमदाबादरात 11:26 से 12:49 बजे तक
सूरतरात 11:26 से 12:48 बजे तक
भोपालरात 11:26 से 12:29 बजे तक
इंदौररात 11:26 से 12:36 बजे तक
हरिद्वाररात 11:26 से 12:26 बजे तक
प्रयागराजरात 11:26 से 12:12 बजे तक
पटनारात 11:26 से 11:59 बजे तक
रांचीरात 11:26 से 11:58 बजे तक

ये भी पढ़ें...Holi 2025: यहां से हुई थी होली की शुरुआत, आज भी मौजूद हैं प्रमाण

भद्रा का असर: होलिका दहन 2025

भद्रा का समय



2025 में 13 मार्च को भद्रा पूंछ का समय शाम 6:57 से रात 8:14 बजे तक रहेगा। इसके बाद भद्रा मुख का समय रात 10:22 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए, रात 10:22 बजे के बाद ही होलिका दहन करना उचित रहेगा।



ये भी पढ़ें... Holika Dahan Muhurat 2025 : शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, ऐसे मिलेगा लाभ



होलिका दहन के महत्व और लाभ

होलिका दहन का पर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक अवसर माना जाता है। इस दिन मन की समस्याओं, मानसिक तनाव और शारीरिक रोगों से मुक्ति पाने का विश्वास है।



कहा जाता है कि होलिका दहन के माध्यम से व्यक्ति अपने विरोधियों और बाधाओं से छुटकारा पा सकता है। आर्थिक संकट और परेशानियों में राहत मिलती है। इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। लोग विभिन्न वस्त्रों, फल, और अन्य चीजों को अग्नि में समर्पित करते हैं, जिससे उनकी सभी समस्याओं का समाधान होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।



ये भी पढ़ें...Holi 2025: रंगों के पर्व में ये जगहें क्यों रहती हैं बेरंग, वजह जानकर चौंक जाएंगे



thesootr links

Tags:
  • होली
  • होलिका दहन
  • क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि
  • होलिका दहन भद्राकाल
  • होलिका दहन देखें या नहीं
  • होली 2025
  • holi 2025 festival on friday