राजस्थान के प्रसिद्ध माता मंदिर, यहां छिपी हैं देवियों के चमत्कार और आस्था की सच्ची कहानियां
राजस्थान की पावन धरती पर कई ऐसे प्राचीन दुर्गा माता मंदिर हैं, जो न सिर्फ लोगों की आस्था का केंद्र हैं, बल्कि शक्ति और भक्ति का प्रतीक भी हैं। इन मंदिरों में हर कहानी में एक अनोखी श्रद्धा और ऊर्जा महसूस होती है।
देशनोक का करणी माता मंदिर अपनी अनूठी पहचान के लिए जाना जाता है। (राजस्थान मंदिर) इसे 'चूहों वाली देवी' का मंदिर भी कहते हैं, जहां हजारों चूहे भक्तों के साथ रहते हैं।
जयपुर जिले की सांभर झील के किनारे स्थित है, सांभर शाकंभरी माता मंदिर। यह चौहान वंश की कुलदेवी का मंदिर है, जहाँ सदियों से लोग अपनी कुलदेवी के दर्शन करने आते हैं।
जैसलमेर का तनोट राय माता मंदिर को 'थार की वैष्णो देवी' भी कहते हैं और यह मंदिर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है, जहां माता रानी खुद हमारे सैनिकों की रक्षा करती हैं।
सीकर के रेवासा गाँव में स्थित जीण माता मंदिर चौहानों की कुलदेवी का एक पवित्र स्थल है। यहां सदियों से भक्तों की गहरी आस्था है। जीण माता को शक्ति का एक महान रूप माना जाता है।
जयपुर के पास चाकसू में स्थित शीतला माता मंदिर भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। शीतला माता स्वास्थ्य और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। हर साल शीतला अष्टमी के दिन यहाँ एक बड़ा मेला लगता है।
जालौर जिले में सुंधा पर्वत पर स्थित सुंधा माता मंदिर भक्तों के लिए एक विशेष तीर्थ स्थान है। यह मंदिर प्रकृति की गोद में बसा है, और इसकी प्राकृतिक सुंदरता इसे और भी खास बनाती है।
जगत का अम्बिका माता मंदिर, जिसे 'मेवाड़ का खजुराहो' भी कहते हैं, उदयपुर के पास स्थित एक प्राचीन मंदिर है। अपनी शानदार नक्काशी के कारण यह मंदिर पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया था।