भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन में घर लाएं ये 5 चीजें, चमकेगा आपका भाग्य

Kaushiki | Jun 22, 2025, 17:14 IST
sawan-2025-buy-things-shiv-blessings
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन में कुछ विशेष चीजों को घर पर लाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इन चीजों को लाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में समृद्धि आती है...

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार सावन का महीना आज (11 जुलाई 2025) से शुरू हो रहा है और शिव भक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार है।



धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन से पहले कुछ विशेष चीजों को घर पर लाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। आइए जानें उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें सावन से पहले घर लाना बेहद शुभ माना जाता है।



ये खबर भी पढ़ें... समुद्र मंथन से जुड़ी है कांवड़ यात्रा की परंपरा, जानें क्यों सावन में है यह यात्रा खास



रुद्राक्ष

Know The Significance Of Rudraksha Mala In Hindu Religion | know the significance of rudraksha mala


मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव को रुद्राक्ष बेहद प्रिय है। रुद्राक्ष का धारण करने से व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और यह व्यक्ति के भाग्य में सकारात्मक बदलाव लाता है। सावन से पहले घर में रुद्राक्ष रखना, न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए अच्छा है, बल्कि यह सेहत में भी सुधार ला सकता है।



भस्म

भस्म : कैसे और कहां लगायें?


मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव की पूजा में भस्म का विशेष महत्व है। सावन से पहले घर पर भस्म लाकर उसे धन स्थान पर रखना बहुत शुभ माना जाता है।



इससे आर्थिक उन्नति होती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। भस्म को घर के प्रत्येक कोने में रखने से घर की सुख-शांति बढ़ती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।



ये खबर भी पढ़ें...विशेष शुभ संयोग के साथ शुरू होगा सावन 2025, जानें क्यों है यह दिन खास



नया जल पात्र

नया शुद्ध पीतल छोटा हैंडी 3 इंच कमांडल/लोटा/पीतल का बर्तन/पूजा के लिए अरह जल पकड़ना आसान है और BANA


मान्यताओं के मुताबिक, सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। इसके लिए तांबे, पीतल या चांदी का जल पात्र खरीदना शुभ माना जाता है।



जलाभिषेक से न केवल जीवन की परेशानियों का निवारण होता है, बल्कि यह तरक्की और सुख-समृद्धि की प्राप्ति का कारण बनता है। इस जल पात्र को सावन से पहले घर लाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।



नंदी की प्रतिमा

Deepak मार्बल हस्तशिल्प भगवान नंदी महाराज प्रतिमा / मूर्ति / मूर्ति (साइज़: 12 इंच) : Amazon.in: घर


मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति का घर में होना भगवान शिव की कृपा को आकर्षित करता है। नंदी भगवान शिव के सबसे प्रिय गण माने जाते हैं।



घर में नंदी की मूर्ति रखने से जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता मिलती है। साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



त्रिशूल

मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव का त्रिशूल न केवल उनका हथियार है, बल्कि यह शक्ति और विजय का प्रतीक भी है। त्रिशूल को घर में रखने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है। त्रिशूल को घर में रखना शांति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।



ये खबर भी पढ़ें...



भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष महीना है सावन , जानें 2025 में कितने सावन सोमवार पड़ेंगे



महाकाल भस्म आरती 2025: श्रावण मास में शनिवार, रविवार और सोमवार को सामान्य बुकिंग रह सकती है कैंसिल



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



भगवान शिव का पूजन | Lord Shiva | शिव और सावन | Lord Shiva सावन माह | सावन का खास योग | सावन माह का शुभारंभ | धर्म ज्योतिष न्यूज



Tags:
  • Lord Shiva
  • भगवान शिव
  • सावन का खास योग
  • शिव और सावन
  • Lord Shiva सावन माह
  • Sawan
  • सावन माह का शुभारंभ
  • सावन का महीना
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • भगवान शिव का पूजन