महाकाल भस्म आरती 2025: श्रावण मास में शनिवार, रविवार और सोमवार को सामान्य बुकिंग रह सकती है कैंसिल

Manish Kumar | May 18, 2025, 17:05 IST
Share
mahakal-bhasma-aarti-booking-cancelled-shravan-2025
Photograph: (the sootr)

महाकाल मंदिर उज्जैन में श्रावण मास 2025 के दौरान शनिवार, रविवार और सोमवार को भस्म आरती की सामान्य बुकिंग कैंसल रह सकती है। मंदिर समिति चलायमान दर्शन व्यवस्था लागू कर श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करेगी।

UJJAIN. मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दौरान भस्म आरती को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। शनिवार, रविवार और सोमवार को यानी सप्ताह के तीन सबसे भीड़ वाले दिनों में भस्म आरती की सामान्य बुकिंग सुविधा स्थगित की जा सकती है।
इसका उद्देश्य भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन सुविधा प्रदान करना है। मंदिर समिति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बुकिंग सीमित रखने की योजना बना रही है।

ऐसी रह सकती है दर्शन व्यवस्था

मंदिर समिति का अनुमान है कि इस श्रावण मास में कुल 3 से 4 लाख श्रद्धालु महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए आएंगे। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों को समुचित व्यवस्था के तहत दर्शन उपलब्ध कराने के लिए चलायमान भस्म आरती दर्शन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके तहत भस्म आरती के लिए कार्तिकेय मंडपम को खाली रखा जाएगा, ताकि वहां श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ें...

उज्जैन महाकाल मंदिर में फिर लौटेगा 2600 साल पुराना इतिहास, बनेंगे भव्य द्वार

यूडीए ने किया घटिया काम, दोषियों को बचाने के लिए महाकाल मंदिर प्रशासन ने गायब कर दी सीबीआरआई जांच रिपोर्ट

Mahakal Temple: भस्म आरती में रहेगा लिमिट, महाकाल दर्शन के लिए बदले नियम

महाकाल लोक की तर्ज पर दमोह को मिला जागेश्वरनाथ लोक, CM मोहन ने किया भूमिपूजन

बुकिंग व्यवस्था में हो सकता है बदलाव

साधारण दिनों में भस्म आरती की कुल 1800 सीटों की बुकिंग होती है, जिसमें ऑनलाइन 400, ऑफलाइन 300, प्रोटोकाल के लिए 700 और पुजारियों व पुरोहितों के लिए 400 सीटें शामिल होती हैं। लेकिन भीड़ वाले शनिवार, रविवार और सोमवार को बुकिंग सुविधा बंद रहेगी। नंदी व गणेश मंडपम में बैठकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी इन दिनों सीमित रहेगी।

इस सावन में होंगे 4 सोमवार

श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी और यह 9 अगस्त यानी रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगा। इस बार श्रावण मास में चार सोमवार पड़ेंगे: 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त। श्रावण मास के दौरान रविवार को मंदिर के पट रात 2:30 बजे खुलेंगे, जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में रात 3 बजे पट खोले जाएंगे। MP News

महाकाल मंदिर दर्शन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

जानकारीविवरण
भस्म आरती बुकिंगशनिवार, रविवार, सोमवार बंद
कुल बुकिंग सीटें1800 (ऑनलाइन 400, ऑफलाइन 300)
श्रद्धालुओं का अनुमान3-4 लाख प्रति दिन
श्रावण मास अवधि11 जुलाई से 9 अगस्त
मंदिर खुलने का समयरविवार रात 2:30 बजे, अन्य दिन रात 3 बजे
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄

🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • भस्म आरती
  • श्रावण
  • महाकालेश्वर मंदिर
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज