शुरू कर दें शादी की तैयारियां, यहां देखें नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक के शुभ Vivah Muhurat

Kaushiki | Nov 09, 2025, 13:40 IST
vivah-muhurat-shubh-dates-november-2025-february-2026
देवउठनी एकादशी के बाद 18 नवंबर 2025 से शादियों का मौसम शुरू हो रहा है, जिससे मार्च 2026 तक ₹6500 करोड़ के कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है। खरमास के ब्रेक के बाद, नवंबर 2025 और फरवरी 2026 में कई शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं।

Latest Religious News:लंबे इंतजार के बाद आख़िरकार खुशियों की शहनाई बजने का मौसम आ गया है। हाल ही में देवउठनी एकादशी संपन्न हुई है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं।



इसके साथ ही सारे शुभ और मांगलिक कार्य जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश आदि फिर से शुरू हो जाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस साल 18 नवंबर 2025 से शादियों का महासंग्राम शुरू होने जा रहा है।



अनुमान है कि मार्च 2026 तक हजारों घरों में जश्न होगा। इससे 65 सौ करोड़ रुपए के कारोबार में जबरदस्त चमक आने की उम्मीद है। आइए, जानते हैं नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक की शुभ शादी की तारीखें।



Vivah Muhurat: कैसे तय होते हैं शुभ मुहूर्त; कब से लग्न पर लगेगा विराम? 4 महीने नहीं होंगी शादियां


नवंबर से फरवरी 2026 तक के शुभ विवाह मुहूर्त

ज्योतिष आचार्य पवन तिवारी जी के मुताबिक, पंचांग में इस अवधि के लिए कई शुभ तिथियां बताई गई हैं, जो इस प्रकार हैं:



नवंबर 2025: शादी के लिए 14 शुभ दिन



नवंबर महीना शादियों के लिए सबसे खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में पूरे 14 दिन शुभ मुहूर्त हैं। मुख्य विवाह मुहूर्त ये हैं:



  • 18 नवंबर (शहनाई बजने की शुरुआत)
  • 22 नवंबर
  • 23 नवंबर
  • 24 नवंबर
  • 25 नवंबर
  • 29 नवंबर
  • 30 नवंबर

(नोट: कुछ तारीखें दिन की हैं (VIVAH MUHURAT 2025), तो कुछ रात के मुहूर्त में आती हैं। अपने विवाह की सही तारीख और समय जानने के लिए आपको अपने पंडित जी से विस्तृत जानकारी लेनी चाहिए।)



ये खबर भी पढ़ें...



Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे



चार्तुमास खत्म होते ही 'इस' दिन से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू, 1 नवंबर से 2026 मार्च तक | Navbharat


दिसंबर 2025: सिर्फ दो खास मुहूर्त

दिसंबर महीने में, दुर्भाग्य से, शादी के लिए ज्यादा तारीखें नहीं हैं। इस महीने में केवल दो ही शुभ मुहूर्त हैं:



04 दिसंबर 2025 (गुरुवार)



05 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)



इन दो दिनों के बाद शादी-विवाह पर कुछ समय के लिए रोक लग जाएगी।



शादी का मौसम आया, शहनाई बजने की होगी शुरुआत : जानें कब-कब बन रहे हैं शुभ विवाह योग नवंबर से फरवरी त


खरमास और शुक्र अस्त का ब्रेक

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, दिसंबर के बाद लगभग डेढ़ महीने तक कोई भी विवाह समारोह नहीं होगा। ऐसा खरमास और शुक्र अस्त होने की वजह से होता है। ज्योतिष में इन अवधियों को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है।



ये खबर भी पढ़ें...



एकादशी पर जरूर करें मध्यप्रदेश के एकादशी माता मंदिर के दर्शन, शादी की समस्याएं होगी दूर



Vivah Muhurat november december 2022 Marriage can be done on these dates in November and December s


फरवरी 2026: फिर शुरू होगा शुभ समय

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, डेढ़ महीने के ब्रेक के बाद अगला शुभ समय फरवरी 2026 से फिर शुरू होगा। फरवरी में शादियों के लिए ये खास तारीखें बेहद शुभ रहेंगी:



  • 04 फरवरी 2026
  • 05 फरवरी 2026
  • 06 फरवरी 2026
  • 07 फरवरी 2026
  • 10 फरवरी 2026
  • 11 फरवरी 2026
  • 12 फरवरी 2026
  • 13 फरवरी 2026
  • 19 फरवरी 2026
  • 20 फरवरी 2026
  • 21 फरवरी 2026
  • 24 फरवरी 2026
  • 25 फरवरी 2026
  • 26 फरवरी 2026
देवउठनी से शुरू होंगे शादी- विवाह, अगले साल तक 66 मुहूर्त, 15 जुलाई 2026 के बाद कोई शुभ मुहूर्त नही


कारोबारियों में भी है जबरदस्त उत्साह

शादियों (शुभ विवाह मुहूर्त) के इस मौसम की चमक सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह बाजारों में भी खूब धूम मचा रही है। हलवाई, बैंड-बाजे वाले, पुरोहित, कैटरिंग वाले, और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े सभी लोगों की डिमांड बहुत बढ़ गई है।



  • व्यापार में उछाल:
    अनुमान है कि बसंत पंचमी तक लगभग 45 सौ करोड़ रुपए का व्यापार हो जाएगा। मार्च 2026 तक यह आंकड़ा 65 सौ करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
  • बाजार की चमक:
    सोना बाजार से लेकर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट बाजारों में भी खरीदारी बढ़ गई है।
  • वेन्यू बुकिंग:
    शहर के बड़े-बड़े गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल और होटलों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई जगह तो तारीखें फुल भी हो गई हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। dharm news today | धार्मिक अपडेट



ये खबर भी पढ़ें...



शादी में सबसे पहले कौन पहनाता है वरमाला? जानें इस प्राचीन परंपरा के रहस्य के बारे में



Relationship Tips: शादी के बाद हॉलिडे क्यों है असरदार मैरिज थेरेपी, यहां से लें इजी टिप्स



Tags:
  • विवाह मुहूर्त
  • VIVAH MUHURAT 2025
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
  • dharm news today