ISRO YUVIKA 2026 में स्कूल स्टूडेंट्स के लिए साइंटिस्ट बनने का मौका, इसरो उठाएगा सारा खर्चा

Kaushiki | Feb 24, 2026, 11:55 IST
ISRO YUVIKA 2026
ISRO ने YUVIKA 2026 प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। अब 9वीं कक्षा के छात्र 27 फरवरी से 31 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसरो रहने और खाने का पूरा खर्च उठाएगा।

ISRO YUVIKA 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक शानदार पहल की है। उन्होंने युवा विज्ञानी कार्यक्रम यानी YUVIKA 2026 को लॉन्च किया है। ये प्रोग्राम खासतौर पर स्कूल के छोटे बच्चों के लिए है।



इसका मकसद बच्चों को स्पेस टेक्नोलॉजी की जानकारी देना है। इसरो चाहता है कि बच्चे साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि लें। यह प्रोग्राम उनके भविष्य के करियर के लिए बहुत मददगार होगा।



ISRO YUVIKA 2026 Registration Begins Feb 27, Check Details for Young Scientist Programme at jigyasa


क्या है इसरो का युविका प्रोग्राम

इसरो का YUVIKA (Young Scientist Program) 9वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी की बेसिक जानकारी देना है।



इस प्रोग्राम के जरिए इसरो बच्चों को STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) करियर की ओर इंस्पायर्ड करता है। 11 से 22 मई तक चलने वाले इस कोर्स में छात्रों को इसरो के बड़े सेंटर्स देखने का मौका मिलता है। खास बात ये है कि इसका पूरा खर्चा (रहना, खाना, सफर) खुद इसरो उठाता है।



कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन

ISRO YUVIKA 2026 प्रोग्राम के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। देश के किसी भी स्कूल के छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन करने वाला छात्र अभी 9वीं क्लास में होना चाहिए।



1 जनवरी 2026 तक छात्र का 9वीं में होना अनिवार्य है। इसरो का लक्ष्य छोटे बच्चों को स्पेस साइंस से जोड़ना है। इसके जरिए देश को नए और होनहार वैज्ञानिक मिल सकेंगे।



ISRO opens YUVIKA 2026, sets strict merit criteria to scout Class 9th talent for space science - Th


आवेदन का समय

YUVIKA 2026 इंटर्नशिप प्रोग्रामके लिए रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी। छात्र 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पहली सिलेक्शन लिस्ट 13 अप्रैल 2026 को जारी होगी। दूसरी कन्फर्म्ड लिस्ट 20 अप्रैल 2026 को आएगी। मेन प्रोग्राम 11 मई से 22 मई 2026 तक चलेगा।



कैसे होगा छात्रों का फाइनल सिलेक्शन

इसरो इंटर्नशिप स्कीमने सिलेक्शन के लिए बहुत ट्रांसपेरेंट तरीका अपनाया है। आपकी 8वीं क्लास के मार्क्स को 50% वेटेज मिलेगा। गांव के स्कूल वाले बच्चों को 15% ज्यादा फायदा मिलेगा।



ऑनलाइन क्विज में परफॉर्मेंस पर 10% नंबर दिए जाएंगे। साइंस एग्जीबिशन में हिस्सा लेने पर भी एक्स्ट्रा मार्क्स मिलेंगे। NCC या स्पोर्ट्स में अचीवमेंट पर भी पॉइंट्स मिलेंगे।



खर्च और रहने की पूरी जानकारी

अगर आप सिलेक्ट होते हैं, तो इसरो आपका पूरा खर्चा उठाएगा। ये इंटर्नशिप इसरो के 9 अलग-अलग सेंटर्स पर होगी। इसमें विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।



छात्र के आने-जाने का खर्च इसरो देगा। वहां रहने और खाने का पूरा खर्चा भी इसरो उठाएगा। छात्रों को बस मन लगाकर नई चीजें सीखनी होंगी।



APPLY HERE



ये खबरें भी पढ़ें...



कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई



आज है UPSC CSE 2026 आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द भरें फॉर्म



इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन



NASA Internship 2026 कॉलेज स्टूडेंट्स को दे रहा स्पेस रिसर्च में करियर बनाने का मौका



Tags:
  • ISRO
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • इसरो
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026