Digital India Internship: भारत सरकार के साथ काम का मौका, हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए

Manya Jain | Apr 24, 2026, 18:04 IST
Digital India Internship 2026
MeitY ने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 शुरू की है। यह 2 महीने की पेड इंटर्नशिप है, जहां छात्रों को सरकारी विशेषज्ञों के साथ काम करने और सीखने का मौका मिलेगा।

आज के डिजिटल युग में अनुभव सबसे ज्यादा जरूरी है। किताबी ज्ञान से ज्यादा अब प्रैक्टिकल काम की वैल्यू है। भारत सरकार का आईटी मंत्रालय आपके लिए मौका लाया है। डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 का नया नोटिफिकेशन आ चुका है।



डिग्री पूरी कर चुके छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं। कॉलेज के आखिरी साल वाले छात्र भी अप्लाई करें। यह एक पेड इंटर्नशिप है यानी आपको पैसे मिलेंगे। सरकारी विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। यह इंटर्नशिप 2 महीने के लिए है।





Digital India Internship की जरूरी डेट्स

गतिविधि (Activity)तिथि (Dates)
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू10 अप्रैल 2026
आवेदन की आखिरी तिथि29 अप्रैल 2026
एप्लीकेशन स्क्रूटनी/चयन प्रक्रिया30 अप्रैल से 12 मई 2026
रिजल्ट और ऑफर लेटर19 मई 2026
इंटर्नशिप शुरू01 जून 2026
इंटर्नशिप खत्म31 जुलाई 2026

फील्ड और वैकेंसी

मंत्रालय ने इस इंटर्नशिप को 33 विभिन्न क्षेत्रों में निकाला है। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के प्रोफाइल शामिल हैं। कुल 51 सीटों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।



  • प्रमुख क्षेत्र: साइबर सुरक्षा (Cyber Security), कंटेंट राइटिंग (Content Writing), वीडियो एडिटिंग (Video Editing), वेब डेवलपमेंट, डिजिटल इकोनॉमी, ऑनलाइन गेमिंग पॉलिसी और इंटरनेट पब्लिक पॉलिसी।

कौन कर सकता है अप्लाई?

1. न्यूनतम अंक (Minimum Marks)

आवेदक के पास डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।



2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • तकनीकी पद: बी.ई/बी.टेक/एम.ई/एम.टेक/एम.एससी (कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन) या MCA।
  • लीगल पद: ऑनलाइन गेमिंग या इंटरनेट पॉलिसी के लिए LLB डिग्री धारक पात्र हैं।
  • इकोनॉमी पद: डिजिटल इकोनॉमी के लिए अर्थशास्त्र (Economics) या सांख्यिकी (Statistics) में स्नातक डिग्री।

स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया

  • स्टाइपेंड (Stipend): चयनित इंटर्न्स को 10 हजार रुपए हर महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यानी 2 महीने की अवधि के लिए आपको कुल 20 हजार मिलेंगे।
  • लोकेशन (Location): यह इंटर्नशिप नई दिल्ली में मंत्रालय के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
  • चयन का तरीका: उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद स्काइप (Skype) या वर्चुअल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल intern.meity.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर एक सुरक्षित पासवर्ड बनाएं।
  • अब अपने क्रेडेंशियल्स के साथ 'Login' करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता और शैक्षणिक विवरण (Educational Details) भरें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद 'SUBMIT' बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकालें।

इंटर्नशिप के मिलेंगे ये फायदे

  • सर्टिफिकेट: इंटर्नशिप पूरी करने पर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • नेटवर्किंग: सरकारी नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के साथ सीधे काम करने का अनुभव।
  • कौशल विकास: वास्तविक सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने से आपके रिज्यूमे में वैल्यू बढ़ेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...



आधार विभाग में इंटर्नशिप करने का मौका, फ्री सर्टिफिकेट के साथ मिलेगी अच्छी सैलरी



इंटर्नशिप फीस पर NMC का बड़ा फैसला: मेडिकल छात्रों से MBBS इंटर्नशिप फीस पर अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकेंगे कॉलेज



NCERT की किताब विवाद में नया खुलासा: 15 लोगों की टीम ने बनाई बुक



NCERT का विवादित चैप्टर अब पूरी तरह बैन, CJI बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई





Tags:
  • आईटी मंत्रालय
  • internship
  • Digital India
  • डिजिटल इंडिया
  • इंटर्नशिप