आधार विभाग में इंटर्नशिप करने का मौका, फ्री सर्टिफिकेट के साथ मिलेगी अच्छी सैलरी

Kaushiki | Apr 10, 2026, 12:00 IST
Share
UIDAI Internship 2026
UIDAI Internship 2026

UIDAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें स्टाइपेंड और फ्री सर्टिफिकेट मिलेगा। ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Internship Program: अगर आप छात्र हैं और किसी अच्छी गवर्नमेंट इंस्टीटूशन में काम करना चाहते हैं। तो यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आपके लिए एक मौका लाया है। UIDAI ने साल 2026 के लिए अपना नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू कर दिया है।

ये प्रोग्राम उन छात्रों के लिए है जो आधार प्रोजेक्ट को करीब से समझना चाहते हैं। यहां काम करने से आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलने वाला है। ये इंटर्नशिप कम से कम 6 हफ्ते की होने वाली है। इसे जरूरत पड़ने पर 12 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन

  • इस इंटर्नशिप के लिए कुछ जरूरी एलिजिबिलिटी शर्तें रखी गई हैं।
  • इसमें भारत का कोई भी नागरिक छात्र आवेदन कर सकता है।
  • आपके पिछले सेमेस्टर में कम से कम 60% नंबर होने चाहिए।
  • अगर आप बी.टेक, एम.टेक या एमसीए कर रहे हैं तो अप्लाई करें।
  • इसके अलावा लॉ, मैनेजमेंट और फाइनेंस के छात्र भी पात्र हैं।
  • पीएचडी और रिसर्च करने वाले छात्र भी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

कितना मिलेगा पैसा

  • UIDAI इस इंटर्नशिप (Internship for graduates) के लिए बहुत अच्छा स्टाइपेंड भी दे रहा है।
  • ग्रेजुएशन के छात्रों को 20 से 30 हजार रुपए मिलेंगे।
  • पोस्ट-ग्रेजुएशन वालों को 30 से 40 हजार रुपए तक दिए जाएंगे।
  • अगर आप रिसर्च कर रहे हैं तो 50 हजार रुपए मिलेंगे।
  • पैसे के साथ-साथ आपको एक बहुत कीमती सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
  • ये सर्टिफिकेट आपके भविष्य के करियर में बहुत काम आने वाला है।

आवेदन करने का तरीका

आवेदन करने के लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ से आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर के भर सकते हैं। फॉर्म के साथ आपको अपने कॉलेज से एनओसी (NOC) लेनी होगी। सारी जानकारी भरकर आप ऑनलाइन लिंक के जरिए सबमिट कर दें। ध्यान रहे कि आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एकता कपूर की कंपनी में काम करने का मिल रहा मौका, Balaji Telefilms Internship में करें अप्लाई

NISER Internship 2026: NISER भुवनेश्वर में रिसर्च इंटर्नशिप का बड़ा मौका, करें अप्लाई

बिना किसी फीस के ISRO Internship 2026 में सीखें एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी और मैपिंग स्किल्स

डिजास्टर मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो NIDM Internship 2026 में ऐसे करें अप्लाई

Tags:
  • internship
  • UIDAI
  • Internship for graduates
  • Internship 2026
  • Internship Program
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग