DRDO Internship 2026: कॉलेज स्टूडेंट्स को DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका

Kaushiki | Aug 02, 2026, 12:55 IST
Share
DRDO Internship 2026
DRDO Internship 2026

डीआरडीओ दिल्ली ने बीटेक, बीई, एमएससी और एमटेक छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप निकाली है। एसएसपीएल लैब में कुल 65 सीटों पर भर्ती होगी। चुने गए छात्रों को ₹5000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन पत्र 30 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा।

DRDO Internship 2026: कॉलेज में पढ़ाई के दौरान किसी बड़े संस्थान में काम का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। इससे भविष्य में नौकरी पाने का रास्ता काफी आसान हो जाता है। यदि आप एक अच्छी जगह ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO ) आपको ये मौका दे रहा है। डीआरडीओ को इंटर्न्स की जरूरत है। ये लैब मेनली सेमीकंडक्टर और मॉडर्न डिवाइसेज पर रिसर्च करती है।

इस छह महीने की ट्रेनिंग में आपको सीनियर एक्सपर्ट्स के साथ प्रैक्टिकल काम सीखने को मिलेगा। इसके साथ ही आपको हर महीने निर्धारित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

डीआरडीओ इंटर्नशिप की बातें

डीआरडीओ रिसर्च सेंटरकी इस स्पेशल स्कीम में कुल 65 सीटें तय की गई हैं। यह इंटर्नशिप छह महीने की समय ड्यूरेशन के लिए होगी। चयनित उम्मीदवारों को पांच हजार प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।

फुल-टर्म कुल स्टाइपेंड 30 हजार रुपए बनता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट या सीधे इंटरव्यू के बेस पर होगा।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी छात्रों को ऑफिशियल सर्टिफिकेट (डीआरडीओ रिसर्च सेंटर)भी मिलेगा। ये सर्टिफिकेट आपके करियर और रिज्यूमे के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। डीआरडीओ की भर्ती

एलिजिबिलिटी क्या-क्या है

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कुछ खास स्ट्रीम के छात्र ही योग्य माने जाएंगे। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग वाले अप्लाई कर सकते हैं।

इसके अलावा मैटेरियल साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, लेजर ऑप्टिक्स और सेमीकंडक्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। छात्र का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में पढ़ा होना जरूरी है।

बीई, बीटेक, एमएससी या एमटेक कर रहे छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि केवल अपने कोर्स के आखिरी साल या आखिरी सेमेस्टर के छात्र ही पात्र हैं।

शुरुआती सेमेस्टर के छात्र इस वैकेंसी के लिए फॉर्म नहीं भर सकते हैं। अपने अंतिम वर्ष के मार्क्स और डाक्यूमेंट्स तैयार रखना बहुत जरूरी है।

कैसे करें ऑफलाइन आवेदन

एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन से फॉर्म का प्रिंटआउट निकालना होगा।

फॉर्म के ऊपर विज्ञापन संख्या 625/HR/Paid Internship 2026/M/01 ध्यान से चेक कर लें। इसके बाद फॉर्म में अपना नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरें। माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल सही लिखें।

अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जैसे 10वीं, 12वीं और सेमेस्टर के मार्क्स भरें। यदि आपके पास पहले से कोई काम का अनुभव है तो उसे भी मेंशन कर दें। अंत में अपने साइन करें और तारीख लिखकर सभी डाक्यूमेंट्स साथ में जोड़ें।

साथ में लगाएं ये जरूरी डाक्यूमेंट्स

एप्लीकेशन के साथ आपको अपने सभी जरूरी पेपर्स सेल्फ अटेस्ट करके लगाने होंगे। इसमें मार्कशीट और आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी शामिल है। इसके अलावा आपके कॉलेज का चरित्र प्रमाण पत्र यानी कैरेक्टर सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य है।

साथ ही कॉलेज से मिला रिकमेंडेशन लेटर या एनओसी (NOC) भी अटैच करें। पूरा फॉर्म भरकर लिफाफे पर एड्रेस लिखें। ये हार्ड कॉपी 30 सितंबर 2026 से पहले पहुंच जानी चाहिए। देरी से पहुंचे फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

कब से शुरू होगी ये इंटर्नशिप

ये ट्रेनिंग प्रोग्राम दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 से शुरू किया जाएगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट डीआरडीओ अपनी ऑफिसियल वेबसाइट https://xn--m1b0a2bb8esed.xn--11b7cb3a6a.xn--h2brj9c/drdo/hi/ पर जारी करेगा। इसलिए फॉर्म भेजने के बाद रेगुलर वेबसाइट विजिट करते रहें।

इंटरव्यू की तैयारी के लिए अपने मुख्य विषयों के बेसिक कॉन्सेप्ट्स मजबूत रखें। सेमीकंडक्टर तकनीक और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स की बेसिक जानकारी जरूर तैयार करके जाएं। सही तैयारी और सही समय पर आवेदन करने से आपका चयन हो सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बच्चों की पढ़ाई के लिए पैरेंट्स छोड़ रहे जॉब, Parents Career Break बना नया ट्रेंड

LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका

New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर

Career Tips: परफेक्ट और प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • DRDO
  • डीआरडीओ
  • डीआरडीओ की भर्ती
  • डीआरडीओ रिसर्च सेंटर
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google