अमेरिका में है मुफ्त पढ़ने का सपना तो Fulbright Nehru Master Fellowship करेगी मदद, ऐसे करें एप्लाई

Kaushiki | Mar 17, 2025, 14:17 IST
fellowship program
फुलब्राइट नेहरू मास्टर फेलोशिप भारतीय छात्रों को अमेरिका में मास्टर डिग्री प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। ये करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका देती है।

यदि आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पढ़ाई और करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सपना देख रहे हैं, तो फुलब्राइट नेहरू मास्टर फेलोशिप आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। यह प्रेस्टीजियस स्कालरशिप भारतीय छात्रों को अमेरिका में मास्टर डिग्री प्राप्त करने का मौका देती है।



Fulbright Nehru Master Fellowship का उद्देश्य भारतीय छात्रों को ग्लोबल लेवल पर शिक्षा प्राप्त कराना है। साथ-साथ ये सांस्कृतिक और शैक्षणिक (cultural and educational) एक्सचेंज में भाग लेने का मौका देना है। तो ऐसे में अगर आप भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह आपके करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।



ये खबर भी पढ़ें... Amazon Internship 2025: अमेजन दे रहा वर्चुअल इंटर्नशिप का मौका, जल्दी करें एप्लाई



फुलब्राइट नेहरू मास्टर फेलोशिप क्या है

इस फेलोशिप के ऑब्जेक्टिव

  • कल्चरल एक्सचेंज: भारत और अमेरिका के बीच समझ और सहयोग बढ़ाना।
  • अकादमिक एक्सीलेंस: भारतीय छात्रों को अमेरिका की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में स्टडी का मौका देना।
  • लीडरशिप डेवलपमेंट: छात्रों को ग्लोबल लीडर बनने के लिए जरूरी एक्सपीरियंस और नॉलेज देना।

ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Yojna : पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन का मौका, 31 मार्च तक करें अप्लाई



Fulbright Nehru Master Fellowship के बेनिफिट

  • फाइनेंसियल असिस्टेंस: इसमें ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, यात्रा खर्च और स्वास्थ्य बीमा शामिल है।
  • कल्चरल और एजुकेशनल के मौके: विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलता है।
  • नेटवर्किंग: अमेरिका और भारत के प्रोफेशनल्स और स्कॉलर्स से जुड़ने का मौका मिलता है।
  • करियर की बढ़त: यह फेलोशिप आपके करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद करती है।

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • नेशनलिटी: भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  • शिक्षा: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री पूरी होनी चाहिए।
  • वर्क एक्सपीरियंस: कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • इंग्लिश प्रोफिसिएंसी: TOEFL या IELTS स्कोर की आवश्यकता होती है।
  • वापसी की शर्त: अध्ययन के बाद भारत लौटने का संकल्प होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... SAARC Internship 2025: इंटरनेशनल पॉलिसी और डिप्लोमेसी सीखने का मिलेगा मौका



किस फील्ड में पढ़ाई की जा सकती है

  • कला और मानविकी (Arts and Humanities)
  • व्यवसाय और प्रबंधन (Business and Management)
  • शिक्षा (Education)
  • पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)
  • अंतरराष्ट्रीय संबंध (International Relations)
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health)
  • सामाजिक विज्ञान (Social Science)

एप्लीकेशन प्रोसेस

  • डॉक्यूमेंट तैयार करें: एजुकेशनल ट्रांसक्रिप्ट, रिज्यूमें, लेटर ऑफ पर्पस, रिकमेन्डेशन लेटर और TOEFL/IELTS स्कोर।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: फुलब्राइट आयोग की वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन जमा करें।
  • इंटरव्यू प्रोसेस: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • फाइनल सिलेक्शन: चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा।

APPLY NOW



ये खबर भी पढ़ें... UNICEF Internship 2025: भारत के छात्रों के लिए इंटर्नशिप का गोल्डन चांस



thesootr links

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • Fellowship Program
  • Fulbright Nehru Master Fellowship