UNICEF Internship 2025: भारत के छात्रों के लिए इंटर्नशिप का गोल्डन चांस
Kaushiki | Mar 02, 2025, 12:57 IST
unicef
UNICEF ने भारतीय छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर की घोषणा की है, जिससे वे मानवीय कार्य और अंतरराष्ट्रीय एक्सपीरियंस ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए....
यूनिसेफ (UNICEF) ने भारतीय छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर की घोषणा की है, जो हुमानिटरियन सेक्टर में काम करने का इरादा रखते हैं। यूनिसेफ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में बच्चों की मदद करता है। यूनेसेफ के कार्यों में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेटर का कार्य भी शामिल है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से, छात्र जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव करेंगे, जो उन्हें भविष्य में अकादमिक और प्रोफेशनल दोनों स्तरों पर मदद करेगा। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन यूनिसेफ की ऑफिसियल वेबसाइट से किया जा सकता है।
यूनिसेफ में इंटर्नशिप की टाइम पीरियड 6 से 26 हफ्तों तक हो सकती है। छात्र को फुल-टाइम या पार्ट-टाइम विकल्प के तहत काम करने का मौका मिलेगा। इंटर्न को एक महीने का स्टाइपेंड भी मिलेगा ताकि वह अपने रहने-खाने का खर्च उठा सके। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्टाइपेंड की राशि कितनी होगी। अगर फंड उपलब्ध होता है, तो ट्रैवल और वीजा के खर्च के लिए लम्पशम अमाउंट भी दी जा सकती है। यूनिसेफ वीजा आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट भी देगा।
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की प्रोसेस सिंपल है:
इंटर्न को ऑफिस की जरूरतों, योग्यताओं और रुचियों के आधार पर काम सौंपा जाएगा। आमतौर पर, इंटर्न को रिसर्च, डेटाबेस मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसे कार्य सौंपे जाते हैं।
यूनिसेफ में इंटर्नशिप करने से आपको अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलता है, जो आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। इसके अलावा, मानवीय कार्य में शामिल होने से आपको समाज की बेहतरी में योगदान करने का मौका मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंटर्नशिप का टाइम पीरियड
इंटर्नशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इंटर्नशिप के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं हैं:
उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
वह किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, मास्टर्स या पीएचडी कर रहे हों, या फिर उन्होंने पिछले दो साल में ग्रेजुएशन किया हो।
अंग्रेजी, फ्रेंच, या स्पेनिश में से किसी एक भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
यदि उम्मीदवार के पास वर्क एक्सपीरियंस है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें..
इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कैसे करें
- सबसे पहले unicef.org की वेबसाइट पर जाएं।
- Careers लिंक पर क्लिक करें।
- फिर Internship Opportunities पर क्लिक करें।
- अब Current Opportunities पर क्लिक करें।
- इच्छित इंटर्नशिप के लिए आवेदन फॉर्म भरें और Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन के बाद, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
ये खबर भी पढ़ें..
वर्क टाइप
इंटर्नशिप से मिलने वाले फायदे
ये खबर भी पढ़ें..
FAQ
- UNICEF में इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
10वीं/12वीं पास छात्रों को ग्रेजुएट, मास्टर या पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए यह इंटर्नशिप खुली है। - UNICEF इंटर्नशिप की अवधि क्या होती है?
इंटर्नशिप की अवधि 6 से 26 हफ्तों तक हो सकती है। - UNICEF इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
इंटर्नशिप के लिए unicef.org की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। - UNICEF इंटर्नशिप में कौन-कौन से कार्य दिए जाते हैं?
रिसर्च, डेटाबेस मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसे कार्य इंटर्न को दिए जाते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava