GATE 2026 का एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, 25 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स
एजुकेशन न्यूज: इंजीनियरिंग में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) एक सुनहरा अवसर है। हर साल की तरह इस साल भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है।
इसके लिए नई वेबसाइट लॉन्च gate2026.iitg.ac.in कर दी गई है। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और विभिन्न IITs के सहयोग से आयोजित की जाती है।
जरूरी डेट
गेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त, 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2025 है। यदि आप इस समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो लेट फाइन के साथ आवेदन करने के लिए एक्सटेंडेड आवेदन विंडो की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, 2025 तय की गई है।
परीक्षा के कार्यक्रमगेट 2026 की परीक्षा इन डेट्स पर आयोजित की जाएगी:
|
ये खबर भी पढ़ें...SBI Internship यूथ को दे रहा फ्री AI और डिजिटल बैंकिंग में ट्रेनिंग करने मौका, इतनी मिलेगी सैलरी
एप्लीकेशन फी डिटेल्स
- गेट 2026 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है।
- आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।
- महिला/SC/ST/PwD उम्मीदवार: हर टेस्ट पेपर के लिए ₹1000 (लेट फाइन के साथ ₹1500)
- अन्य सभी उम्मीदवार (इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं): हर टेस्ट पेपर के लिए ₹2000 (लेट फाइन के साथ ₹2500)
GATE 2026 की पूरी डेट लिस्ट
- रजिस्ट्रेशन: सोमवार, 25 अगस्त, 2025
- लास्ट डेट: बृहस्पतिवार, 25 सितंबर, 2025
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date to Apply with Late Fee): सोमवार, 6 अक्टूबर, 2025
- एग्जाम डेट्स: शनिवार और रविवार, 7, 8, 14, 15 फरवरी, 2026
- रिजल्ट: बृहस्पतिवार, 19 मार्च, 2026
- New Website: gate2026.iitg.ac.in
ये खबर भी पढ़ें...Google Internship 2026 से गूगल में सीधी एंट्री, स्टाइपेंड के साथ, जल्द करें आवेदन
एलिजिबिलिटी
गेट 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन अप्लाई कर सकता है और कितनी फीस लगेगी।
- वे (इंजीनियरिंग छात्र)छात्र जो अभी किसी भी स्नातक डिग्री (undergraduate degree) प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ रहे हैं।
- जिन्होंने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमनिटीज में अपनी डिग्री पूरी कर ली है।
- अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप गेट 2026 का एग्जाम दे सकते हैं।
गेट परीक्षा क्या है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧