SBI Internship यूथ को दे रहा फ्री AI और डिजिटल बैंकिंग में ट्रेनिंग करने मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

Kaushiki | Jul 26, 2025, 14:32 IST
Share
sbi youth internship 2025
sbi youth internship 2025

SBI ने यूथ के लिए एक शानदार फ्री इंटर्नशिप स्कीम लॉन्च की है, जिसमें 10वीं/12वीं पास और ग्रेजुएट युवा घर बैठे काम करके हर महीने अच्छे पैसे भी कमा सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अगस्त 2025 है.....

SBI यूथ इंडिया फ्री इंटर्नशिप स्कीम 2025 भारत के यूथ के लिए एक सुपर मौका लेकर आया है। इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के स्टूडेंट्स को घर बैठे फ्री इंटर्नशिप करने का चांस मिलेगा।

इतना ही नहीं, उन्हें हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा और ये इंटर्नशिप पूरी होने पर एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस स्कीम का मेन मकसद यूथ को बैंकिंग, डिजिटल फाइनेंस और सरकारी सर्विसेज में ट्रेनिंग देकर उनके लिए जॉब ऑप्शंस बढ़ाना है।

इस बार अप्लाई करने का प्रोसेस एकदम नया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा एलिजिबल यूथ इसमें पार्टिसिपेट कर सकें। आइए जानें पूरी प्रोसेस...

इस इंटर्नशिप में क्या है खास

ये इंटर्नशिप स्कीम उन सभी यूथ के लिए है जो अपने करियर को एक नई डायरेक्शन देना चाहते हैं।

  • SBI यूथ इंडिया फ्री इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के लिए अगस्त 2025 बैच के लिए अब एप्लिकेशन शुरू हो गए हैं।
  • इंटरेस्टेड स्टूडेंट्स और फ्रेशर्स 15 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। टाइम बहुत कम है, तो जल्दी करें।
  • सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को 29 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड, SBI का सर्टिफिकेट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलेगी।
  • ट्रेनिंग अगस्त के लास्ट वीक से स्टार्ट होगी।
  • सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन भी रहेगा, यानी आप घर बैठे काम सीख सकते हैं।
  • इस नए बैच में AI, डिजिटल बैंकिंग और कस्टमर सर्विस में ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • अप्लाई करने का लिंक और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में कुछ चेंजेस किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा यूथ को मौका मिल सके।
ये खबर भी पढ़ें...AICTE स्टूडेंट्स को दे रहा फ्री में Google Cyber Security Internship में एक्सपीरियंस लेने का मौका

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

अप्लाई करने के लिए आपको अपना,

  • आधार कार्ड,
  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट,
  • एड्रेस प्रूफ (निवास प्रमाण पत्र),
  • पासपोर्ट साइज फोटो और
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स अपलोड करने होंगे।

कैसे करें अप्लाई



अप्लाई करना बहुत आसान है और कोई फीस भी नहीं है:

  • ऑफिशियल वेबसाइट: इंटरेस्टेड यूथ SBI की ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
  • एप्लिकेशन प्रोसेस: रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन ईमेल और SMS मिलेगा।
  • इसके बाद, सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या ऑनलाइन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • इस पूरे प्रोसेस में कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अगस्त 2025 है, तो जल्दी से जल्दी फॉर्म भर दें।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए कुछ सिंपल रिक्वायरमेंट्स हैं:

  • एजुकेशन: 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।
  • एज लिमिट: आपकी उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर नॉलेज: कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है।
  • इंटरेस्ट: अगर आपकी बैंकिंग या डिजिटल फाइनेंस में इंटरेस्ट है, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है।
  • प्रायोरिटी: वीमेन, SC, ST और OBC कैटेगरी के स्टूडेंट्स को प्रायोरिटी दी जाएगी, ताकि सभी सेक्शन के यूथ को बेनिफिट मिल सके।

इंटर्नशिप में क्या सीखेंगे

यह इंटर्नशिप आपको बैंकिंग फील्ड की डीप नॉलेज देगी और आपकी स्किल्स को बढ़ाएगी:

  • क्या सीखेंगे: आपको कस्टमर सर्विस, डिजिटल ट्रांजैक्शंस, फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्रेडिट कार्ड और दूसरी बैंकिंग सर्विसेज के बारे में सिखाया जाएगा।
  • लाइव ट्रेनिंग: डिजिटल बैंकिंग, UPI पेमेंट सिस्टम और कस्टमर हैंडलिंग की लाइव ट्रेनिंग भी मिलेगी।
  • इंटर्नशिप ड्यूरेशन: यह इंटर्नशिप 6 महीने की होगी।
  • सैलरी: हर महीने 15 हजार से 29 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड सीधा आपके बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।
  • फ्यूचर बेनिफिट्स: इंटर्नशिप पूरी होने के बाद आपको SBI का ऑफिशियल सर्टिफिकेट मिलेगा, जो आपको फ्यूचर में गवर्नमेंट या प्राइवेट जॉब्स में हेल्प करेगा।
यह इंटर्नशिप उन सभी इंडियन यूथ के लिए एक गोल्डन चांस है जो अपने करियर में कुछ बड़ा करना चाहते हैं और बैंकिंग सेक्टर में एंट्री पाना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Accenture Internship 2025 फ्रेशर्स को दे रहा फ्यूचर रेडी स्किल्स सीखने का मौका, जल्दी करें अप्लाई

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

jobs in sbi | sbi bank job | sbi Bank | Internship2025 | Internship for graduates | internship opportunity

Tags:
  • sbi Bank
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • SBI
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • jobs in sbi
  • sbi bank job
  • internship opportunity
  • Internship2025
  • Internship for graduates
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?