IIIT PhD Admission 2026: अब सीधे PhD में मिलेगा एडमिशन, जानें कैसे करें अप्लाई

Manya Jain | Mar 14, 2026, 16:23 IST
Iiit prayagraj PhD direct admission without neet jrf
IIIT प्रयागराज में पीएचडी एडमिशन के लिए नए आवेदन शुरू हो गए हैं। खास बात यह है कि NET या GATE पास छात्रों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, उन्हें सीधा इंटरव्यू का मौका मिलेगा।

आईआईआईटी प्रयागराज ने पीएचडी एडमिशन के लिए नई सुविधा दी है। अब यहां पीएचडी में सीधे प्रवेश लेना आसान होगा। शोध करने वाले छात्रों के लिए यह बड़ा मौका है। नए सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।



उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू से होगा। लेकिन नेट या गेट पास छात्रों को परीक्षा नहीं देनी होगी। उन्हें सीधे इंटरव्यू (एजुकेशन न्यूज अपडेट) में बैठने की छूट दी जाएगी। संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आप ब्रोशर देख सकते हैं। रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।



साल भर होंगे एडमिशन

संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल सुतावने के अनुसार अब पीएचडी में दाखिले के लिए छात्रों को एक विशेष समय का इंतजार नहीं करना होगा। संस्थान ने तीन मुख्य कट-ऑफ तिथियां (Cut-off Dates) निर्धारित की हैं।



कट-ऑफ तिथि (Date)दिन
प्रथम चरण31 मार्च, 2026मंगलवार
द्वितीय चरण15 जुलाई, 2026बुधवार
तृतीय चरण30 नवंबर, 2026सोमवार

इन तिथियों तक प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग कर इंटरव्यू (Interview) आयोजित किए जाएंगे।



पीएचडी प्रोग्राम्स

  • नियमित पीएचडी (Full-time PhD): यह संस्थान के भीतर फैलोशिप या बाहरी फंडिंग के साथ शोध करने वाले छात्रों के लिए है।
  • वर्किंग प्रोफेशनल पीएचडी (PhD for Working Professionals): यह उन लोगों के लिए है जो पहले से ही किसी प्रतिष्ठित संस्थान या उद्योग में कार्यरत हैं और अपनी नौकरी के साथ शोध कार्य जारी रखना चाहते हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास B.Tech, B.Pharm, M.Tech, M.Sc, MCA, MBA या M.Com की डिग्री होनी चाहिए।



न्यूनतम अंक: पीजी (Post-Graduation) में कम से कम 60% अंक या 6.0 CGPI होना अनिवार्य है।



राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं: आवेदक के पास GATE, NET, CAT, GPAT, JRF या CSIR NET में से किसी एक का वैध स्कोर होना चाहिए।



अंतिम वर्ष के छात्र: जो छात्र अपने डिग्री प्रोग्राम के अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।



चयन प्रक्रिया

स्क्रीनिंग और इंटरव्यू (Selection Process)संस्थान ने प्रवेश प्रक्रिया को दो चरणों (Stage I & Stage II) में विभाजित किया है:



कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test)



यह परीक्षा केवल IIITA कैंपस में आयोजित की जाएगी।



यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी।



कुल 100 अंकों की परीक्षा के दो खंड (Section) होंगे। खंड-I सामान्य प्रकृति का होगा और खंड-II विभाग-विशिष्ट (Subject specific) होगा।



व्यक्तिगत इंटरव्यू (Personal Interview)



स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को उसी दिन या अगले दिन विशेषज्ञों के पैनल के सामने इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।



ये खबर भी पढ़ें...



Career Opportunities: डिजिटल में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद



भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई



2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज



Career in Blogging: ब्लॉगिंग और यूट्यूब से कैसे कमाएं पैसा, यहां जानें इसके सीक्रेट ट्रिक्स



Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • NTA
  • UGC
  • IIT
  • एजुकेशन न्यूज अपडेट
  • NET
  • PhD
  • JRF
  • आईआईटी