पत्रकारिता में है इंटरेस्ट तो आज से शुरू हो रहा IIMC PG Diploma 2025 के लिए आवेदन, जानें प्रोसेस
IIMC में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रोसेस 28 मई 2025 यानी आज से शुरू हो रही है। यह इंस्टिट्यूट छात्रों को मॉडर्न मीडिया और कम्युनिकेशन के लिए तैयार करता है, जिससे वे तेजी से विकसित हो रहे मीडिया फील्ड में सफल कर सकें।
इच्छुक उम्मीदवार 6 जून 2025 की आधी रात तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफइसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिससे देश के किसी भी कोने से छात्र आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... जल्द शुरू होगा IIMC में मास कम्युनिकेशन PhD कोर्स, एडमिशन प्रोसेस जल्द होगी जारी
कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं
आईआईएमसी कुल 5 पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम संचालित करता है:
- इंग्लिश जर्नलिज्म
- हिंदी जर्नलिज्म
- एडवर्टाइजमेंट एंड पब्लिक रिलेशन
- रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म
- कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन एंड ब्रांड मैनेजमेंट
- ये सभी कोर्स मॉडर्न मीडिया इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किए गए हैं।
कौन छात्र कर सकते हैं आवेदन
फीस की जानकारी
- चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपए एडवांस ट्यूशन फीस जमा करनी होगी।
- शेष फीस निर्धारित समय पर जमा करनी जरूरी है।
- एमए कार्यक्रमों में कोई आयु सीमा नहीं है, जबकि डिप्लोमा प्रोग्राम्स में आयु सीमा के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले निर्देशों को पढ़ना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें...Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स
जरूरी डाक्यूमेंट्स
- डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन के लिए हाईस्कूल सर्टिफिकेट।
- स्नातक की अंतिम मार्कशीट।
- आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र (या प्रवेश के समय अंडरटेकिंग)।
- सारे रिलेवेंट डाक्यूमेंट्स जो प्रवेश के लिए जरूरी हों।
- छात्र https://iimc.admissions.nic.in पर जाकर ई-काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... क्या आपको भी है क्रिएटिव करियर का शौक, तो Packaging Designing Career रहेगा बेस्ट
ई-काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
- सामान्य वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 15 सौ रुपए निर्धारित किया गया है।
- ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएच वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन एक हजार रुपए है।
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 जून 2025 है।
- आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
- ज्यादा जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे डेली आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें।
IIMC में नए पीएचडी प्रोग्राम की शुरुआत
बता दें कि आईआईएमसी ने इस वर्ष से जर्नलिज्म में पीएचडी प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए जल्द ही अलग से प्रवेश कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
IIMC क्या है
आईआईएमसी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन) भारत का प्रमुख मास कम्यूनिकेशन संस्थान है, जो पत्रकारिता, सार्वजनिक संबंध, विज्ञापन और ब्रांड प्रबंधन जैसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है।
यह संस्थान छात्रों को आधुनिक मीडिया और संचार के लिए तैयार करता है, जिससे वे तेजी से विकसित हो रहे मीडिया उद्योग में सफल कर सकें। आईआईएमसी से पीजी डिप्लोमा करने से छात्र को करियर में मजबूती मिलती है और वे प्रतिष्ठित संगठनों में अच्छी नौकरियां पाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
IIMC news | PG Diploma courses | admission date | admission in college | एजुकेशन न्यूज