मंदी के दौर में आईआईटी इंदौर का कमाल, 11 छात्रों को मिला एक-एक करोड़ रुपए का पैकेज
IIT Indore Placement 2026: दुनियाभर के बाजारों में आजकल भारी आर्थिक मंदी चल रही है। आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियां लगातार अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। लेकिन इस मुश्किल समय में भी एमपी के आईआईटी इंदौर से बहुत अच्छी खबर आई है। इंस्टिट्यूट ने अपने इतिहास का सबसे बेहतरीन प्लेसमेंट सीजन दर्ज किया है।
आईआईटी इंदौर के छात्रों ने मंदी को पूरी तरह मात दे दी है। यहां के छात्रों को देश-विदेश की मेजर कंपनियों से बेहतरीन जॉब ऑफर मिले हैं। इंस्टिट्यूट के छात्रों ने मुश्किल हालात में भी देश-विदेश की कंपनियों में अपनी जगह बनाई है। ये सफलता हर किसी को हैरान कर रही है।
कितने छात्रों को मिला करोड़ का पैकेज
इंस्टिट्यूट में ऐसा पहली बार हुआ है जब रिकॉर्ड तोड़ पैकेज मिले हैं। आईआईटी इंदौर के 11 बीटेक छात्रों को शानदार सैलरी मिली है। इन सभी छात्रों को एक-एक करोड़ रुपए से ज्यादा का सालाना पैकेज मिला है। ये पैकेज पाना हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है। आईआईटी इंदौर के इन होनहारों ने मंदी में भी इसे सच कर दिखाया है। इस बड़ी कामयाबी से पूरे इंस्टिट्यूट में खुशी का माहौल है।
डिग्री से पहले कितनी नौकरियां मिलीं
आईआईटी इंदौर के छात्रों की मांग बाजार में बहुत ज्यादा है। यहां बीटेक के 93 प्रतिशत से अधिक छात्रों को नौकरी मिल चुकी है। खास बात ये है कि इन्हें डिग्री पूरी होने से पहले ही ऑफर मिल गए।
शनिवार (27 जून) को इंस्टिट्यूट का 14वां कनवोकेशन सेरेमनी आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर प्रो. सुहास एस. जोशी ने हिस्सा लिया। सुहास एस. जोशी ने बताया कि ये सीजन बहुत सफल रहा। इस प्लेसमेंट सीजन में बीटेक छात्रों को कुल 270 जॉब ऑफर मिले हैं।
इसके साथ ही मास्टर्स डिग्री यानी पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को भी 108 ऑफर मिले हैं। चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बाद भी कंपनियों ने छात्रों पर पूरा भरोसा जताया। नामी कंपनियों ने आगे बढ़कर आईआईटी इंदौर के युवाओं को अपनी कंपनी में शामिल किया है। इससे छात्रों का मनोबल बहुत बढ़ गया है।
रिसर्च और इनोवेशन में क्या प्रगति हुई
आईआईटी इंदौर सिर्फ प्लेसमेंट ही नहीं, बल्कि रिसर्च में भी आगे है। प्रो. जोशी ने बताया कि संस्थान के शोध कार्यों का दायरा लगातार बढ़ा है। अब तक इंटरनेशनल जर्नल्स में 10 हजार 700 से अधिक रिसर्च पेपर छप चुके हैं।
इसके अलावा छात्रों और प्रोफेसरों ने मिलकर 280 नई तकनीकें विकसित की हैं। इंडस्ट्री और गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स के सहयोग से कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। संस्थान अब तक 900 स्पॉन्सर्ड रिसर्च प्रोजेक्ट सक्सेस्स्फुल्ली पूरे कर चुका है।
एक साल में मंजूर हुए 80 पेटेंट
संस्थान ने इंडस्ट्री और सरकारी विभागों के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। आईआईटी इंदौर अब तक 900 स्पॉन्सर्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुका है। इसके अलावा 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स भी पूरे हुए हैं।
IIT Indore (प्लेसमेंट कैंप का आयोजन) ने अभी तक कुल 275 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए हैं। इनमें से 135 पेटेंट को आधिकारिक मंजूरी भी मिल चुकी है। खास बात यह है कि पिछले एक साल में ही 80 पेटेंट मंजूर हुए हैं।
FAQ
- आईआईटी इंदौर के कितने छात्रों को एक करोड़ रुपये का पैकेज मिला है?
इस साल आईआईटी इंदौर के 11 बीटेक छात्रों को एक-एक करोड़ रुपये सालाना से अधिक का पैकेज मिला है। वैश्विक मंदी के बाद भी छात्रों को यह पैकेज मिला है। - आईआईटी इंदौर में इस साल कुल कितने जॉब ऑफर आए हैं?
इस प्लेसमेंट सीजन में बीटेक के छात्रों को अब तक 270 जॉब ऑफर मिले हैं। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर्स) के छात्रों को भी 108 जॉब ऑफर मिले हैं। - पिछले एक साल में आईआईटी इंदौर को कितने पेटेंट की मंजूरी मिली है?
आईआईटी इंदौर ने अब तक कुल 275 से अधिक पेटेंट फाइल किए हैं। इनमें से 135 को मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें से अकेले पिछले एक साल में 80 पेटेंट मंजूर किए गए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
अब IIT में बिना JEE के मिलेगा एडमिशन, ये 5 कॉलेज दे रहे स्टूडेंट्स को धांसू मौका
MP Akansha Yojana: अब MP के छात्र फ्री में कर सकते हैं JEE, NEET और AIIMS की तैयारी
Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस