KVS NVS टीचिंग-नॉन-टीचिंग भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Anjali Dwivedi | Feb 28, 2026, 18:22 IST
kvs-nvs-result-2026-teaching-non-teaching
KVS और NVS ने 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित टीचिंग और नॉन-टीचिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 10 और 11 जनवरी 2026 को भर्ती परीक्षा आयोजित थी। इसके टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।



रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें

यदि आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:



ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।



रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें: वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं और लिंक पर क्लिक करें।



लॉगिन डिटेल्स भरें: KVS NVS Teaching & Non-Teaching Result 2026 लिंक पर क्लिक करने के बाद, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।



रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें: इसके बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।



प्रिंटआउट लें: रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।



रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी

10 और 11 जनवरी 2026 को KVS और NVS ने कुल 15 हजार 762 पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। अब जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अगले चरण के रूप में टियर-2 परीक्षा, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।



सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि, अपना नाम और प्राप्त अंकों की सही जांच कर लें।



ये खबरें भी पढ़ें....



Career In Translation : लिखने और नई भाषाएं सीखने का शौक बनाएगा करियर, जानें कैसे



Sarkari Naukri: 12 वीं के बाद ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी, ये बोर्ड करते हैं सीधी भर्ती



CBSE Board Exam 2026 : पूरी क्लास में करेंगे टॉप, बस इन तरीकों से लिखें अपनी कॉपी



बोर्ड एग्जाम के मैथ्स पेपर में लाने हैं अच्छे मार्क्स, तो नोट कर लें ये शानदार टिप्स



Tags:
  • नवोदय विद्यालय समिति
  • KVS
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन
  • nvs