Career In Translation : लिखने और नई भाषाएं सीखने का शौक बनाएगा करियर, जानें कैसे

Manya Jain | Apr 16, 2025, 16:12 IST
Share
 career in transalation and copywriting
career in transalation and copywriting

आजकल लोगों को अलग-अलग भाषाएं सीखने का शौक होता है। नई भाषा सीखने से आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छा होता है। कम्युनिकेशन के साथ आप इससे अपना अच्छा करियर भी बना सकते हैं।

आजकल ट्रांसलेशन और कॉपीराइटिंग से पैसा कमाना एक बहुत ही अच्छा करियर ऑप्शन बन चुका है। अगर आप किसी भाषा में अच्छे हैं या उसे लिखने का शौक रखते हैं, तो इन दोनों एरियाज में करियर (Education news) बना सकते हैं।

ये ऐसे काम हैं, जो आप घर से भी कर सकते हैं और इन दोनों ही स्किल्स (new career options) की दुनियाभर में बहुत मांग में हैं। डिजिटल दुनिया के बढ़ने के साथ, इन दोनों स्किल्स की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है। आज हम आपको बताएंगे कि ट्रांसलेशन और कॉपीराइटिंग से आप कैसे पैसा कमा सकते हैं और इसमें क्या-क्या करियर ऑप्शन्स हैं।

ट्रांसलेशन क्या है?

ट्रांसलेशन का मतलब है एक भाषा से दूसरी भाषा में शब्दों का सही ट्रांसलेट करना। जैसे, अगर आपको इंग्लिश से हिंदी या हिंदी से इंग्लिश में किसी डॉक्यूमेंट का ट्रांसलेशन करना है, तो आपको उसे सही तरीके से और बिना किसी गलती के ट्रांसलेट करना होता है।

ट्रांसलेशन का काम अलग-अलग तरह के हो सकते हैं, जैसेलीगल डॉक्यूमेंट (जैसे कॉन्ट्रैक्ट्स,एग्रीमेंट्स ),मेडिकल डॉक्यूमेंट (जैसे रिपोर्ट्स, हेल्थ गाइड्स),टेक्निकल डॉक्यूमेंट (जैसे मैन्युअल्स, गाइड्स)

ये भी पढ़ें...JSW Group Internship: अकाउंटिंग इंटर्न के लिए इंटर्नशिप का मिल रहा मौका, ऐसे करें आवेदन

ट्रांसलेशन करियर में ऑप्शन

फ्रीलांस ट्रांसलेटर

फ्रीलांस ट्रांसलेटर बनने के लिए आपको तरह-तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Upwork, Fiverr, Freelancer पर अपनी सर्विसेज प्रोवाइड करनी होती हैं।

इन प्लेटफॉर्म्स पर आप दुनियाभर के क्लाइंट्स से जुड़ सकते हैं और विभिन्न भाषाओं के ट्रांसलेटिंग का काम ले सकते हैं। फ्रीलांसिंग में सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप अपनी पसंद की प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं और समय की फ्लेक्जेबिलिटि पा सकते हैं।

ट्रांसलेशन एजेंसियों में काम

बहुत सारी ट्रांसलेशन एजेंसियां डिफरेंट टाइप्स के ट्रांसलेशन सर्विसेज प्रोवाइड करती हैं, जैसे कानूनी, मेडिकल, तकनीकी, आदि। आप इन एजेंसियों में एक रेगुलर कर्मचारी के रूप में काम कर सकते हैं। एजेंसियों में काम करने से आपको स्टेबल सैलरी, रूटीन वर्क और एजेंसी के रिसोर्सेज का फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें...Best Medical Course : ये मेडिकल डिप्लोमा कोर्स बनाएंगे आपका करियर मजबूत

सबटाइटलिंग ट्रांसलेशन

आजकल फिल्में और टीवी शोज़ अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होते हैं। इनका अनुवाद और उपशीर्षक (Subtitles) तैयार करने का काम भी ट्रांसलेशन के अंतर्गत आता है।

आपको फिल्मों और शोज के संवादों का अनुवाद करना होता है और उन्हें एक नई भाषा में सबटाइटल के रूप में प्रस्तुत करना होता है। इस क्षेत्र में काम करने के लिए सटीकता और समय प्रबंधन की आवश्यकता होती है।

क्या है कॉपीराइटिंग ?

कॉपीराइटिंग का मतलब है, ऐसे शब्दों का यूज करना जो किसी प्रोडक्ट, सर्विस और आईडिया को अट्रैक्टिव बनाकर पेश करें। इसमें मेन गोल होता है लोगों का ध्यान आकर्षित करना।

यह काम आमतौर पर एडवरटाइजिंग एजेंसियों या डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों में किया जाता है। कॉपीराइटिंग के काम में शामिल हो सकते हैं।

एडवरटाइजिंग लिखना (टीवी, रेडियो, डिजिटल एडवरटाइजिंग), ब्लॉग पोस्ट्स लिखना, सोशल मीडिया पोस्ट्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर), ईमेल मार्केटिंग कंटेंट।

ये भी पढ़ें...Internship Importance: अगर जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस तो इंटर्नशिप करना है जरूरी

कॉपी राइटिंग में करियर ऑप्शंस (career opportunities)

  • ऐडवर्टीजमेंट एजेंसी में कॉपी राइटरविज्ञापन एजेंसियों में काम करके आप उत्पादों और सेवाओं के लिए आकर्षक विज्ञापन तैयार कर सकते हैं।
  • टीवी और रेडियो जिंगल्समीडिया और मनोरंजन उद्योग में जिंगल्स और स्क्रिप्ट लिखने का काम भी कॉपी राइटिंग में आता है।
  • टेक्स्ट क्रीएशन फॉर पब्लिक रिलेशंस (PR)कॉर्पोरेट ब्रांड्स के लिए प्रेस रिलीज़, ब्रोशर, न्यूजलेटर्स और अन्य प्रिंट/डिजिटल कंटेंट तैयार करना।
  • फ्रीलांस कॉपी राइटिंगयदि आप स्वतंत्र रूप से काम करना चाहते हैं, तो आप फ्रीलांस कॉपी राइटिंग भी कर सकते हैं, जिससे आपको विभिन्न कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलता है।
  • SEO कॉपी राइटिंग
    सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) के लिए कंटेंट लिखना, ताकि वेबसाइट की रैंकिंग सर्च इंजन में बेहतर हो सके।
ये खबर भी पढे़ं...

Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई

Tags:
  • Education news
  • करियर
  • Career
  • new career options
  • career opportunities
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती