CBSE Board Exam 2026 : पूरी क्लास में करेंगे टॉप, बस इन तरीकों से लिखें अपनी कॉपी

Manya Jain | Published:
Share
CBSE Board Exam 2025
CBSE Board Exam 2025

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 40 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। साथ ही इस समय सभी छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। हर छात्र का सपना होता है कि वो परीक्षा में टॉप करे या अच्छे मार्क्स लेकर आए।

CBSE Board Exam 2026: हर साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लाख छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। इन छात्रों के लिए यह समय अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटने का है।

हर छात्र का सपना होता है कि वह परीक्षा (cbse board exam news) में टॉप करे या अच्छे अंक हासिल करे, लेकिन कई बार सही दिशा और बेहतर तरीके से कॉपी न लिखने की वजह से छात्र अच्छे अंक नहीं ला पाते। ऐसे में सही गाइडेंस और सही तरीके से कॉपी लिखने की जरूरत होती है।

आज हम आपको CBSE Board Examination में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए स्टेप बाय स्टेप कॉपी लिखने की टिप्स बताएंगे, ताकि आप अपनी पूरी मेहनत को सही दिशा में लगा सकें।

आंसर कॉपी सफाई से लिखें

आंसर कॉपी को साफ-सुथरा रखें। अधिक कटिंग और ओवरराइटिंग से बचें। हर आंसर के बाद सही जगह छोड़ें।

सही क्रम में आंसर लिखें

आंसर को सीक्वेंस से लिखें और सही नंबर डालें। छोटे पैराग्राफ़ में आंसर लिखें ताकि पढ़ने में आसानी हो। मुख्य बिंदुओं को हाइलाइट करने के लिए अंडरलाइन करें या बॉक्स बनाएं।

हैंडराइटिंग साफ और पढ़ने लायक हो

हैंडराइटिंग (Handwriting) साफ और सुंदर बनाएं। बहुत छोटे या बड़े अक्षरों में न लिखें। यदि लिखावट सुंदर नहीं है, तो ब्लैक पेन से हेडिंग और ब्लू पेन से आंसर लिखें।

हेडिंग, सब-हेडिंग और पॉइंट्स का प्रयोग करें

लंबे आंसर में हेडिंग और सब-हेडिंग का उपयोग करें। आंसर ों को बुलेट पॉइंट्स या नंबरिंग में लिखें, खासकर सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों में। जरूरी शब्दों को अंडरलाइन करें।

चित्र और चार्ट का प्रयोग करें

जहां आवश्यक हो, वहां डायग्राम, चार्ट, ग्राफ़ और तालिकाएं बनाएं। बायोलॉजी, फिजिक्स, जियोग्राफी, केमिस्ट्री में चित्रों का सही लेबलिंग के साथ उपयोग करें।

आंसर की शुरुआत और अंत प्रभावी बनाएं

आंसर की शुरुआत एक अच्छे परिचय से करें। अंत में निष्कर्ष दें, विशेषकर निबंध, लंबे आंसर और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों में।

गणित के प्रश्नों में सभी चरण दिखाएं

गणित और भौतिकी में प्रत्येक चरण को साफ रूप से लिखें। अंतिम आंसर को बॉक्स में डालें।

टाइम मैनेजमेंट करें

प्रत्येक प्रश्न के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें ताकि सभी प्रश्न पूरे हो सकें। पहले आसान प्रश्न हल करें ताकि आत्मविश्वास बना रहे।

आंसर पुस्तिका में सही सीक्वेंस बनाए रखें

प्रश्नों को उसी क्रम में हल करें, जैसा कि प्रश्न पत्र में दिया गया है। यदि कोई आंसर छोड़ना पड़े, तो पर्याप्त जगह छोड़ें ताकि बाद में लिखा जा सके।

आंसर के बाद जगह छोड़ें

हर आंसर के बाद 2-3 लाइन की जगह छोड़ें ताकि आंसर साफ दिखे और परीक्षक को समझने में आसानी हो।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में किन गलतियों से बचना चाहिए?

  • ओवरराइटिंग और स्क्रिबलिंग (Scribbling) से बचें।
  • बहुत अधिक काट-छांट करने से आंसर गंदे लग सकते हैं।
  • पूरे आंसर पत्र में एक ही रंग का पेन (ब्लू/ब्लैक) प्रयोग करें।
  • अनावश्यक रूप से आंसर लंबा न करें।
  • आंसर में गलतियां होने पर सही तरीके से सुधार करें।
top education news मेंये भी पढ़ें...

AI पर PG कोर्स कर सकेंगे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स...PRSU में कोर्स शुरू

Grok 3 AI Launch: एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर, Chat GPT और Meta को देगा टक्कर

JEE Main exam का दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल तक, जानें कब जारी होगी अंतिम मेरिट लिस्ट

Tags:
  • Education news
  • CBSE Board Exam
  • top education news
  • CBSE Board Examination
  • cbse board exam news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर