Grok 3 AI Launch: एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर, Chat GPT और Meta को देगा टक्कर

Manya Jain | Feb 18, 2025, 13:17 IST
Share
Grok 3 AI Launch
Grok 3 AI Launch

AI की दुनिया में सैम ऑल्टमैन के बाद अब मस्क AI रेस को लीड कर रहे हैं। इसी क्रम में आज Grok 3 को लॉन्च कर दिया गया है। एलन मस्क ने अपने स्मार्ट AI Grok 3 की लॉन्चिंग के दौरान दावा किया कि वे दुनिया की सबसे स्मार्ट AI तकनीक लेकर आए हैं।

GROK 3 AI launch:AI की दुनिया में सैम ऑल्टमैन के बाद अब मस्क AI रेस को लीड कर रहे हैं। इसी क्रम में आजGrok 3 को लॉन्च कर दिया गया है।एलन मस्क ने अपने स्मार्ट AIGrok 3की लॉन्चिंग के दौरान दावा किया कि वे दुनिया कीसबसे स्मार्ट AI तकनीक लेकर आए हैं।यह अब तक का सबसे स्मार्टAI चैटबॉट है, जिसे1 लाख Nvidia GPU (ग्राफिक कार्ड)की मदद से ट्रेनिंग दी गई है।Grok 3 कोसबसे पहले प्रीमियम प्लस एक्स यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है।

X के प्रीमियम यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

Elon Musk ने Grok 3 को रोलआउट कर दिया है। एक्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स Grok 3 के प्रीमियम फीचर एक्सेस कर सकेंगे। सभी प्रीमियम यूजर्स के लिए X अकाउंट अपडेट करने के बाद एडवांस्ड फीचर मिलेंगे। हालांकि, कंपनी एक अलग सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर रही है, जिसकी प्राइसिंग का ऐलान अभी नहीं किया गया है। सब्सक्रिप्शन प्लान आने के बाद, Grok 3 ऐप और नई वेबसाइट grok.com दोनों पर उपलब्ध रहेगा।

DeepSeek और ChatGPT से टक्कर

Grok 3 की टक्कर चैटजीपीटी के साथ हाल ही में लॉन्च हुए चीन के AI मॉडल DeepSeek से भी होगी। बता दें,चीन का DeepSeek लॉन्च के बाद से ही चर्चा में है।इसके साथ हीChatGPT का मार्केट भी DeepSeek ने कमजोर कर दिया है।इसकी वजह DeepSeek कीकम कीमत और आसान एक्सेस है।एलन मस्क नेOpenAI को खरीदने का भी ऑफर दिया था, लेकिन सैम ऑल्टमैन ने डील को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें... CISCE ने 12वीं के सब्जेक्ट में शामिल किया रोबोटिक्स और AI

Grok 2 का एडवांस वर्जन

Forbes की रिपोर्ट के अनुसार,Grok 3 पुराने वर्जन Grok 2 का अधिक एडवांस वर्जन है।इसेसिंथेटिक डेटा सेट्स (Synthetic Datasets) पर रिइंफोर्समेंट लर्निंग (Reinforcement Learning) जैसी मशीन लर्निंग तकनीकों से ट्रेन किया गया है।Grok 2 को पिछले सालअगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था।इसके बादमहज 8 महीनों के भीतर ही Grok 3 को तैयार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें... India Top Demand Courses : इन कोर्स से कमाएंगे हर महीने लाखों रुपए

Grok नाम रखने के पीछे ये कहानी

एलन मस्क ने बताया कि उनकी कंपनी ने अपने चैटबॉट का नाम 'Grok' क्यों रखा। उन्होंने कहा कि यह नामरॉबर्ट हेनलाइन की किताब 'Stranger in a Strange Land' से लिया गया है, जिसमें एक पात्र मंगल ग्रह पर पला-बढ़ा है और इस शब्द का उपयोग करता है।मस्क के अनुसार,'Grok' का अर्थ है किसी चीज़ को पूरी तरह से और गहराई तक समझना।

ये भी पढ़ें...AI में बनाना है करियर, ये फ्री कोर्स बदल सकते हैं जिंदगी

thesootr links

Tags:
  • Artificial Intelligence Open AI
  • AI
  • Twitter
  • Elon Musk Twitter Announcement
  • Elon Musk twitter
  • artificial intelligenc
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज