एमपी बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अब mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। छात्र अब अपनी परीक्षा के प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये डिटेल्स डालकर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
MP Board Admit Card डाउनलोड करने की प्रोसेस
- सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर "Examination/ Enrollment forms" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी (लॉगिन क्रेडेंशियल) भरकर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
MP Board 2025: बोर्ड परीक्षा की तारीखें
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं। क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक चलेगी, वहीं क्लास 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक होगी।
परीक्षा केंद्र पर ले जाना है अनिवार्य
छात्रों को परीक्षा केंद्र (exam center) पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी और ऐसे में स्टूडेंट परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। सभी स्टूडेंट्स को 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहना जरूरी है। परीक्षा केंद्र का गेट 8:45 बजे बंद कर दिया जाएगा, और प्रश्न पत्र (question paper) सुबह 8:55 बजे बांट दिए जाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक